Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    Asian Legends League 2026: आज होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, धवन बनाम हफीज पर रहेंगी निगाहें

    August 2, 2026

    दिल्ली में होगी मध्यप्रदेश कांग्रेस की बड़ी समीक्षा बैठक, संगठन में बड़े बदलाव के संकेत

    August 2, 2026

    धमतरी में वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा बयान, शराबबंदी को लेकर कांग्रेस को घेरा

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Asian Legends League 2026: आज होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, धवन बनाम हफीज पर रहेंगी निगाहें
    • दिल्ली में होगी मध्यप्रदेश कांग्रेस की बड़ी समीक्षा बैठक, संगठन में बड़े बदलाव के संकेत
    • धमतरी में वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा बयान, शराबबंदी को लेकर कांग्रेस को घेरा
    • राज्यपाल और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में लोक भवन से ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ
    • भाजपा का सहयोग केंद्र सोमवार से शुरू, पांच दिन सुनेंगे मंत्री जनता की समस्याएं
    • भिलाई स्टील प्लांट लोहा चोरी केस: भाजपा नेता भास्कर मुदलियार गिरफ्तार, 17 आरोपी अब तक गिरफ्तार
    • IPS रतनलाल डांगी मामले में हाईकोर्ट पहुंची पीड़िता, IAS अधिकारी से जांच की मांग
    • आरक्षण पर विवादित पोस्ट पड़ी भारी, ‘जनमन’ के संपादकीय सलाहकार डॉ. अनिल द्विवेदी सेवा से हटाए गए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, August 2
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » भारतीय नौसेना को मिला नया स्टील्थ वारशिप INS तमाल, समुद्र में उतरेगा घातक योद्धा

    भारतीय नौसेना को मिला नया स्टील्थ वारशिप INS तमाल, समुद्र में उतरेगा घातक योद्धा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 1, 2025 राष्ट्रीय समाचार No Comments2 Mins Read

    नई दिल्ली। 

    भारतीय नौसेना को मंगलवार को एक और बड़ी ताकत मिलने जा रही है। रूस के कैलिनिनग्राद स्थित यांतर शिपयार्ड में भारतीय नौसेना के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत INS तमाल का जलावतरण किया जाएगा। यह उन्नत युद्धपोत सतह, वायु और पनडुब्बी हमलों से एक साथ निपटने में सक्षम है और इसे नौसेना की युद्धक क्षमताओं में महत्वपूर्ण बढ़त के तौर पर देखा जा रहा है।

    एलन मस्क का ट्रंप की ‘वन बिग, ब्यूटीफुल बिल’ पर तीखा हमला, अमेरिका पार्टी लॉन्च करने की दी चेतावनी

    इस जलावतरण समारोह की अध्यक्षता पश्चिमी नौसेना कमान के प्रमुख वाइस एडमिरल संजय जे सिंह करेंगे। कार्यक्रम में भारत और रूस के कई वरिष्ठ रक्षा और सरकारी अधिकारियों की उपस्थिति रहेगी।

    क्रिवाक क्लास का घातक स्टील्थ युद्धपोत

    INS तमाल, क्रिवाक श्रेणी के फ्रिगेट्स की श्रृंखला का आठवां और तुशील श्रेणी का दूसरा युद्धपोत है। यह नौसेना की ताकत को कई गुना बढ़ा देगा। इस युद्धपोत को रूस के यांतर शिपयार्ड में भारत की प्रत्यक्ष निगरानी में तैयार किया गया है। इसमें कई अत्याधुनिक तकनीकों का समावेश है जो इसे दुश्मन की नजरों से बच निकलने और सभी प्रकार के खतरों से निपटने में सक्षम बनाते हैं।

    INS तमाल में 26% तक स्वदेशी उपकरणों का उपयोग किया गया है, जो इसे भारत सरकार की ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ पहल का प्रतीक बनाता है। इसमें भारत में विकसित की गई ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल भी तैनात की गई है, जो इसे लंबी दूरी तक टारगेट करने में सक्षम बनाती है।

    भारतीय शिपयार्ड में बनेगा अगला संस्करण

    INS तमाल का निर्माण भारत और रूस के बीच रक्षा सहयोग की एक और मिसाल है। भारत इस तकनीक के साथ अब गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में दो और फ्रिगेट्स का निर्माण कर रहा है, जिससे देश की समुद्री सुरक्षा में स्वदेशी योगदान और बढ़ेगा।

    INS तमाल का जलावतरण भारतीय नौसेना की ताकत, तकनीकी दक्षता और वैश्विक रक्षा सहयोग की एक नई मिसाल है, जो आने वाले वर्षों में भारत को समुद्री क्षेत्र में और अधिक आत्मनिर्भर और मजबूत बनाएगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कुलगाम में आतंकियों ने दो छत्तीसगढ़ी मजदूरों की हत्या, सुरक्षा एजेंसियों का सर्च ऑपरेशन जारी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार: 10 साल की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने वाला बिल लोकसभा में पेश

    ‘सिर्फ इस्तीफा नहीं, शिक्षा व्यवस्था में बदलाव जरूरी’— धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की पहली प्रतिक्रिया

    शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया, छात्रों के नाम जारी किया संदेश

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा एक्शन, पीएम मोदी बोले– संसद में लाएंगे सख्त कानून

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.