Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की

    September 11, 2026

    बालाघाट में बच्चों की मौत के विरोध में रायपुर में आदिवासी कांग्रेस का कैंडल मार्च

    September 11, 2026

    WhatsApp चैट बनी गिरफ्तारी का आधार! CGPSC केस में ADM चेतन बरघोरिया 6 दिन की ED रिमांड पर

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की
    • बालाघाट में बच्चों की मौत के विरोध में रायपुर में आदिवासी कांग्रेस का कैंडल मार्च
    • WhatsApp चैट बनी गिरफ्तारी का आधार! CGPSC केस में ADM चेतन बरघोरिया 6 दिन की ED रिमांड पर
    • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और CM साय ने सक्ती जिले को दी 122 करोड़ की सौगात
    • भूपेश बघेल के निवास में धूमधाम से मनाया गया तीजा पोरा तिहार, लोक गीतों पर जमकर थिरकीं कांग्रेस महिला विधायक
    • मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, प्रतिदिन 1600 से अधिक आवास हो रहे पूर्ण : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
    • उपमुख्यमंत्री अरुण साव लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा की
    • राशन वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: CM साय, हर पात्र परिवार को समय पर मिले पूरा राशन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 12
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अपमान, असामाजिक तत्वों ने पहनाई जूतों की माला, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

    पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अपमान, असामाजिक तत्वों ने पहनाई जूतों की माला, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 6, 2025Updated:June 6, 2025 अपराध No Comments2 Mins Read
    पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अपमान
    पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अपमान

    खैरागढ़। जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत अवेली में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। गांव के अटल चौक में स्थापित भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने जूतों की माला पहनाकर अपमानित कर दिया।

    मिली जानकारी के अनुसार,  शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीण रोज की तरह उठे और चौक से गुजरते समय प्रतिमा की स्थिति देखकर हैरान रह गए। प्रतिमा पर जूतों की माला देखकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने तुरंत जालबांधा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्राम कोतवाल की सहायता से प्रतिमा से जूतों की माला हटवाई और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    Read Also-  बीजापुर का भैरमगढ़ और जांगला थाना अलर्ट पर, ग्रामीण की वेशभूषा में घूम रहे नक्सली… ट्रक में की आगजनी

    ग्रामीणों ने बताया कि अटल चौक के पास के मैदान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसका समापन बीती रात हुआ। कार्यक्रम देर रात लगभग 2 बजे तक चला और इसके बाद सभी ग्रामीण अपने-अपने घर लौट गए। ग्रामीणों को संदेह है कि यह घटना रात 2 बजे से सुबह 6 बजे के बीच की है। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह 4 बजे के आसपास इलाके की लाइट बंद हो गई थी, जिससे संदेह है कि अंधेरे का फायदा उठाकर इस घटना को अंजाम दिया गया।

    Read Also-  रायपुर के पॉश इलाके में दिनदहाड़े हुई लूट मामले में पुलिस ने किया खुलासा, महाराष्ट्र से चार आरोपियों को पकड़ा

    विद्युत विभाग का भी कहना है कि उनकी ओर से बिजली बंद नहीं की गई थी, जिससे यह स्पष्ट होता है कि असामाजिक तत्वों द्वारा जानबूझकर बिजली काटकर घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना को लेकर ग्राम पंचायत अवेली के पूर्व सरपंच व भाजपा नेता डोरेलाल साहू ने गहरी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि “मैंने इस घटना की सूचना वरिष्ठ भाजपा नेताओं को दे दी है। यदि जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो हम सभी ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।”

    Read Also-  महंगी शराब की लत ने युवक को बनाया चोर, आरोपी गिरफ्तार…

    पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों की तलाश की जा रही है। वहीं ग्रामीणों ने इस शर्मनाक घटना पर कड़ी निंदा करते हुए जल्द न्याय की मांग की है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg news cg news big breaking khairagarh khairagarh latest news khairagarh news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    नवरात्रि में बच्ची से दरिंदगी, फिर हत्या; कोर्ट ने आरोपी चाचा को सुनाई फांसी की सजा

    Zudio स्टोर चोरीकांड का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, नगदी-सामान समेत बाइक और मोबाइल जब्त

    समान नागरिक संहिता पर दुर्ग में हाईलेवल बैठक, पारंपरिक मान्यताओं से कानूनी सुधारों तक हुई चर्चा

    शराब के नशे में स्कूल बस चलाना पड़ा भारी, ड्राइवर को 3 दिन की सजा और ₹15 हजार अर्थदंड

    CM साय ने डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, राजनांदगांव के फर्टिलाइजर प्लांट और EMC 2.0 पर हुई चर्चा

    लूट की नीयत से रोका, विरोध किया तो चाकू से कर दिए कई वार; नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.