Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, May 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » क्रिसमस और नववर्ष के अवसर पर रायपुर में बेकरी उत्पादों का सघन निरीक्षण, 17 नमूने जांच के लिए भेजे गए

    क्रिसमस और नववर्ष के अवसर पर रायपुर में बेकरी उत्पादों का सघन निरीक्षण, 17 नमूने जांच के लिए भेजे गए

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 17, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। क्रिसमस पर्व और नववर्ष के आगमन के मद्देनजर केक तथा बेकरी उत्पादों की बढ़ती मांग को देखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने मिलावट और गुणवत्ताहीन उत्पादों पर सख्ती बरतते हुए रायपुर जिले की बेकरी इकाइयों का सघन निरीक्षण किया।

    नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ दीपक कुमार अग्रवाल (आईएएस) के निर्देश पर गठित टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई इकाइयों को सुधार सूचना नोटिस जारी किए गए तथा कुल 17 नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए।

    प्रभारी सहायक आयुक्त डोमेन्द्र ध्रुव, अभिहित अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता, आशीष यादव, सर्वेश कुमार यादव तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। मेसर्स ए-1 बेकरी (मालवीय रोड) से स्पंज केक और ब्रेड के दो विधिक नमूने लिए गए तथा सुधार सूचना नोटिस जारी किया गया।

    लक्ष्मी फूड प्रोडक्ट (समता कॉलोनी) से केक मिक्स, शुगर बॉल्स, जीरा कुकीज और बटर लच्छा कुकीज के चार विधिक नमूने एकत्र किए गए। अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों के कारण उक्त इकाई की मशीनरी को एक सप्ताह के लिए सील कर दिया गया तथा सुधार नोटिस जारी किया गया। थियोब्रोमा से दो सर्विलांस नमूने लिए गए।

    इसके अतिरिक्त ओवेन शेफ (कटोरा तालाब) से लूज केक, आरना बेकर्स प्रा. लि. (जरौदा, बलौदाबाजार रोड) से चॉकलेट, कोकोनट व अंजीर कुकीज सहित रस्क तथा लूज मैदा, तथा मैड बेकर्स (कोटा) से डबल चोको चिप्स कुकीज व लूज ड्राई वेनिला केक के विधिक नमूने लेकर सुधार सूचना नोटिस जारी किए गए।

    कुल मिलाकर 15 विधिक तथा 2 सर्विलांस नमूने एकत्र किए गए हैं। सभी नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी, रायपुर भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 तथा नियम 2011 के प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि क्रिसमस तथा नववर्ष के दौरान नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण बेकरी उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए निरीक्षण एवं कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.