Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका

    June 25, 2026

    मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना

    June 24, 2026

    धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका
    • मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना
    • धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप
    • साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी
    • छत्तीसगढ़ में मानसून की तूफानी एंट्री: 24 घंटे में 75% प्रदेश भीगा, रायपुर में झमाझम बारिश से मिली राहत
    • धार्मिक नगरी में साध्वी और पालिका अध्यक्ष के बीच तनाव, भक्तों को भड़काने समेत जान से मारने की धमकी का है आरोप  
    • नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, June 26
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » International Women’s Day: प्रधानमंत्री मोदी ने 6 प्रेरक महिलाओं को सौंपी सोशल मीडिया अकाउंट्स की जिम्मेदारी, जानें इनके बारे में…

    International Women’s Day: प्रधानमंत्री मोदी ने 6 प्रेरक महिलाओं को सौंपी सोशल मीडिया अकाउंट्स की जिम्मेदारी, जानें इनके बारे में…

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMarch 8, 2025 ब्रेकिंग न्यूज No Comments3 Mins Read
    International Women’s Day
    International Women’s Day

    International Women’s Day: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया महिला अकाउंट्स को संभालने की जिम्मेदारी 6 प्रेरक महिलाओं को सौंपी है। इस पहल के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी ने महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है। इस अनूठे कदम ने इन असाधारण महिलाओं को अपने अनुभव, उपलब्धियों और चुनौतियों को राष्ट्र के साथ साझा करने का अनूठा अवसर दिया है। ये महिलाएं देश के विभिन्न हिस्सों से हैं, जिनमें दक्षिण, उत्तर, पूर्व, पश्चिम और मध्य भारत शामिल हैं।

    Read Also-  PM मोदी का सोशल मीडिया अकाउंट संभालने का सुनहरा अवसर! महिलाओं को करना होगा बस ये काम

    देश के अलग-अलग इलाकों से रखती हैं ताल्लुक
    वैशाली रमेशबाबू तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से, डॉक्टर अंजलि अग्रवाल दिल्ली से, अनीता देवी बिहार के नालंदा से, एलिना मिश्रा ओडिशा के भुवनेश्वर से, अजयता शाह राजस्थान से और शिल्पी सोनी मध्य प्रदेश के सागर जिले से ताल्लुक रखती हैं। एक तरफ जहां 4 महिलाओं ने अपने अनुभव व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत किए, वहीं उनमें से दो, शिल्पी और एलिना, ने संयुक्त रूप से अपनी प्रेरक यात्रा साझा की। ये महिलाएं खेल, ग्रामीण उद्यमिता, विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न विविध क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करती हैं। आइए, इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
    वैशाली रमेशबाबू- शतरंज की प्रतिभाशाली खिलाड़ी वैशाली 6 साल की उम्र से ही उच्चतम स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। खेल के प्रति उनके समर्पण का ही नतीजा है कि 2023 में उन्होंने शतरंज के ग्रैंडमास्टर का प्रतिष्ठित खिताब हासिल किया। उन्होंने महिला विश्व ब्लिट्ज़ शतरंज चैंपियनशिप 2024 में कांस्य पदक जीता। वह अपनी रणनीतिक प्रतिभा और दृढ़ता के साथ वैश्विक मंच पर भारत को गौरवान्वित करती रहती हैं।
    अनीता देवी- गरीबी और प्रतिकूल परिस्थितियों की बाधाओं को पार करते हुए, ‘बिहार की मशरूम लेडी’ के नाम से मशहूर अनीता देवी ने 2016 में माधोपुर फार्मर्स प्रोड्यूसर्स कंपनी की स्थापना करके आत्मनिर्भरता की ओर एक साहसिक कदम उठाया। मशरूम की खेती के माध्यम से उन्होंने न केवल सैकड़ों ग्रामीण महिलाओं के उत्थान किया है, बल्कि उनके लिए रोजगार के अवसर भी पैदा किए हैं, जिससे वित्तीय स्वतंत्रता और आर्थिक सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
    एलिना मिश्रा और शिल्पी सोनी- एलिना मिश्रा और शिल्पी सोनी प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों में शुमार हैं। ये दोनों वैज्ञानिक अत्याधुनिक शोध और प्रौद्योगिकी में भारतीय महिलाओं के योगदान का उदाहरण हैं। एलिना मिश्रा मुंबई में स्थित भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) में एक परमाणु वैज्ञानिक हैं, जबकि शिल्पी सोनी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में एक प्रतिष्ठित अंतरिक्ष वैज्ञानिक हैं।
    अजयता शाह- फ्रंटियर मार्केट्स की संस्थापक और सीईओ के रूप में, अजयता डिजिटल रूप से सक्षम 35,000 से अधिक महिला उद्यमियों को सशक्त बनाकर ग्रामीण उद्यमिता को बदल रही हैं। उनकी पहल इन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और जरूरी सेवाओं एवं उत्पादों की आपूर्ति करने में मदद करती है, जिससे ग्रामीण बाजारों और आर्थिक विकास के बीच की खाई को पाटा जा सके।
    डॉ. अंजलि अग्रवाल- डॉ. अंजलि अग्रवाल सामर्थ्यम सेंटर फॉर यूनिवर्सल एक्सेसिबिलिटी की संस्थापक हैं। तीन दशकों के करियर के साथ, उन्होंने अपना जीवन समावेशी गतिशीलता और बाधा-मुक्त बुनियादी ढांचे को सुनिश्चित करने के लिए समर्पित कर दिया है। उनके प्रयासों ने भारत भर में स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों को विकलांग लोगों के लिए अधिक सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    international women day international women's day women's day
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.