तमिलनाडु के करूर में 27 सितंबर को हुई चुनावी रैली में भगदड़ की घटना के दो दिन बाद, तमिल फिल्म अभिनेता और पॉलिटिकल पार्टी टीवीके (TVK) के नेता विजय थलपति ने मंगलवार को जोरदार बयान दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन पर निशाना साधते हुए कहा, क्या CM स्टालिन बदला लेने की कोशिश कर रहे हैं? हमने कुछ गलत नहीं किया। अगर बदला लेना है तो मेरे पास आओ। मैं घर में मिलूंगा या ऑफिस में।
विजय ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के कई पदाधिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा, कृपया मेरी पार्टी के पदाधिकारियों को कोई नुकसान न पहुंचाएं।
Read Also- कनाडा ने बिश्नोई गैंग को आतंकी संगठन घोषित किया
उन्होंने आगे कहा, जल्द ही हर सच्चाई सामने आएगी। मुझे इस घटना पर खेद है। हम राजनीतिक यात्रा पर हैं और इस चुनौती का सामना मजबूती और हिम्मत के साथ करेंगे।
27 सितंबर की शाम हुई इस चुनावी रैली में भगदड़ मच गई, जिसमें 41 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और 51 लोग गंभीर रूप से घायल होकर ICU में भर्ती हैं। घटना ने पूरे राज्य में सुरक्षा और आयोजनों के प्रबंधन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।




