Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » साय मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए बड़े फैसले: शहीद एएसपी की पत्नी को मिलेगी डीएसपी की नौकरी, पत्रकारों की पेंशन हुई दोगुनी

    साय मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए बड़े फैसले: शहीद एएसपी की पत्नी को मिलेगी डीएसपी की नौकरी, पत्रकारों की पेंशन हुई दोगुनी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 9, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    साय मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए बड़े फैसले: शहीद एएसपी की पत्नी को मिलेगी डीएसपी की नौकरी, पत्रकारों की पेंशन हुई दोगुनी

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को नई गठित छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल की पहली बैठक आयोजित हुई। इस अहम बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनका राज्य की प्रशासनिक, ऊर्जा और सामाजिक व्यवस्था पर व्यापक असर देखने को मिलेगा।

    शहीद एएसपी की पत्नी को डीएसपी की अनुकंपा नियुक्ति
    बैठक में सुकमा जिले में 9 जून 2025 को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान शहीद हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आकाश राव गिरेपूंजे की वीरता को सम्मान देते हुए उनकी पत्नी स्नेहा गिरेपूंजे को विशेष प्रकरण मानते हुए छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा में उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने का निर्णय लिया गया। यह निर्णय शहीद के परिवार के प्रति राज्य सरकार की संवेदनशीलता और सम्मान को दर्शाता है।

    Read Also-  रायपुर गणेश झांकी में बवाल: लड़कों के बीच लात-घूंसे और ईंट-पत्थर चले, वीडियो वायरल

    राज्य की सौर ऊर्जा नीति में संशोधन
    मंत्रिमंडल ने छत्तीसगढ़ की सौर ऊर्जा नीति में संशोधन को मंजूरी दी। नई नीति का उद्देश्य पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम कर गैर-पारंपरिक ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देना है।

    संशोधित नीति अब वर्ष 2030 तक प्रभावी रहेगी या जब तक राज्य सरकार नई नीति जारी नहीं करती। इसके तहत सौर ऊर्जा परियोजनाओं को औद्योगिक नीति के अंतर्गत प्राथमिकता उद्योग का दर्जा मिलेगा।

    प्रमुख लाभ:

    • ब्याज एवं पूंजी लागत पर अनुदान
    • जीएसटी की प्रतिपूर्ति
    • बिजली और स्टांप शुल्क में छूट
    • परियोजना रिपोर्ट अनुदान
    • भूमि उपयोग परिवर्तन शुल्क में रियायत
    • विशेष समुदायों (SC/ST, दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक, तृतीय लिंग) को भूमि प्रीमियम में छूट
    • मेगा और अल्ट्रा मेगा प्रोजेक्ट्स के लिए विशेष प्रोत्साहन पैकेज का प्रावधान

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में 10538 शालाओं का युक्तियुक्तकरण पूर्ण, 16165 शिक्षक एवं प्राचार्य हुए समायोजित

    रीता शांडिल्य बनीं लोक सेवा आयोग अध्यक्ष
    मंत्रिपरिषद ने वर्तमान में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की सदस्य एवं कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्यरत रीता शांडिल्य को आयोग के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने का निर्णय लिया है। उनके प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए यह निर्णय महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    वरिष्ठ पत्रकारों की पेंशन अब ₹20,000 प्रतिमाह
    बैठक में राज्य के वरिष्ठ पत्रकारों के लिए एक और बड़ी राहत दी गई। छत्तीसगढ़ वरिष्ठ मीडिया कर्मी सम्मान निधि के तहत सेवानिवृत्त पत्रकारों को दी जाने वाली मासिक पेंशन को ₹10,000 से बढ़ाकर ₹20,000 करने का फैसला लिया गया। इस घोषणा को वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में पहले ही स्थान दिया गया था, जिसे अब लागू कर दिया गया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh news chhattisgarh news in hindi chhattisgarh news live chhattisgarh news today chhattisgarh-news update
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.