सुकमा। जिले के कोंटा में आज सुबह एक दुखद घटना घटी है। नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईडी की चपेट में आने से सुकमा ग्रामीण के ASP आकश राव गिरपुंजे शहीद हो गए हैं। जबकि इस घटना में कोंटा SDOP और थाना प्रभारी सोनल ग्वाला गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को रायपुर में बेहतर उपचार के लिए लाने की तैयारी की जा रही है।
मंत्री ओपी चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी को 11 सालों की शानदार उपलब्धि पर दी बधाई
बताते चलें कि कोंटा के चिकवारगुड़ा खदान में लगे एक पोकलेन को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया था। आज सुबह ASP, SDOP और थाना प्रभारी घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे हुए थे। यहां पोकलेन में नक्सलियों ने आईईडी प्लांट कर रखा था, जो जांच के दौरान ब्लास्ट हो गया। इस घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था। यहां ASP आकाश राव ने दम तोड़ दिया। जबकि SDOP और थाना प्रभारी सोनल ग्वाला की स्थिति अभी गंभीर बताई जा रही है। दोनों को उपचार के लिए हेलिकॉप्टर से रायपुर लाया जा रहा है।
शिलांग हनीमून मर्डर केस: राजा मर्डर केस में नया ट्वविस्ट, सोनम गाजीपुर से गिरफ्तार




