कोरबा। भारत एल्यूमिनियम कंपनी (बालको) के ग्रीन एनोड प्लांट (जीएपी) में सोमवार शाम करीब 6 बजे अचानक ब्लास्ट हुआ और आग भड़क गई। हादसे में कम से कम तीन कर्मचारी झुलस गए। सभी घायलों को तुरंत बालको के विभागीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस को प्रारंभिक सूचना में केवल एक कर्मचारी बिहार निवासी रविशंकर यादव के घायल होने की जानकारी दी गई। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों और संयंत्र सूत्रों ने तीन कर्मचारियों के झुलसने की पुष्टि की है। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और साथी कर्मचारियों ने घायलों को बाहर निकाला।
हादसे के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। बालको प्रबंधन और पुलिस जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि ब्लास्ट कैसे हुआ और कुल कितने कर्मचारी प्रभावित हुए।




