Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

    July 23, 2026

    महानदी जल विवाद के समाधान की दिशा में पहल, जल्द होगी छत्तीसगढ़-ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

    July 23, 2026

    राजीव भवन बवाल पर सियासत तेज, एफआईआर को लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी
    • महानदी जल विवाद के समाधान की दिशा में पहल, जल्द होगी छत्तीसगढ़-ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक
    • राजीव भवन बवाल पर सियासत तेज, एफआईआर को लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने
    • शेयर मार्केट में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 2 करोड़ से अधिक की ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तार
    • रैली के दौरान हिंसा, 16 जवान घायल; पुलिस कमिश्नर ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
    • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, देवघर के लिए नियमित ट्रेन और कटघोरा–डोंगरगढ़ रेल लाइन पर की चर्चा
    • सेंट्रल जेल से रिहा हुए अमित बघेल, समर्थकों ने निकाली भव्य रैली
    • राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राजीव भवन कूच के दौरान हंगामा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, July 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Lok Sabha Election 2024: बनाया जीत का रिकार्ड, जानें सबसे बड़ी और सबसे छोटी जीत किसकी हुई?

    Lok Sabha Election 2024: बनाया जीत का रिकार्ड, जानें सबसे बड़ी और सबसे छोटी जीत किसकी हुई?

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 5, 2024 राजनीति No Comments3 Mins Read

    Loksbha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के परिणामों में भाजपा लगातार तीसरी बार बाजीगर बनकर उभरी है। हालांकि पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा खुद के बूते बहुमत का आंकड़ा नहीं छू पाई और पिछले दो चुनावों का प्रदर्शन नहीं दोहरा पाई लेकिन, भाजपा की जीत ऐतिहासिक है। भाजपा गठबंधन वाली एनडीए 291 सीटों के साथ बहुमत पार कर चुकी है और सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। इस चुनाव में परिणाम काफी चौंकाने वाले थे। सबसे बड़े अंतर से अपने विरोधी नेता को चित्त करने वालों में न पीएम मोदी रहे और न अमित शाह और न ही राहुल गांधी। एक सांसद ने 11 लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की तो दूसरी तरफ जीत का अंतर महज 48 वोट रहा। चलिए जानते हैं कि सबसे अधिक और सबसे कम मार्जिन से लोकसभा चुनाव जीतने वाले सांसद कौन बनें?

    Loksbha Election 2024 : चार भाजपा नेताओं ने लोकसभा चुनावों में सबसे अधिक अंतर से जीत दर्ज की है। इसमें इंदौर के सांसद शंकर लालवानी पहले नंबर पर हैं। उन्होंने 11.72 लाख से अधिक वोटों के अंतर से चुनाव जीता। यहां दूसरे नंबर पर आश्चर्यजनक रूप से नोटा रहा। नोटा मतदाता की वह पॉवर है। जिसमें वो किसी भी उम्मीदवार को चुनने के बजाय नोटा (इनमें से कोई नहीं) पर क्लिक करता है। इंदौर लोकसभा सीट पर नोटा में 218674 वोट पड़े। बड़े अंतर के साथ अपनी सीट जीतने वालों में दूसरे नंबर पर एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रहे। उन्होंने कांग्रेस कैंडिडेट प्रतापभानु शर्मा को 821408 वोटों के अंतर से हराया। तीसरी सबसे बड़ी जीत गृह मंत्री अमित शाह ने हासिल की। शाह ने गांधीनगर लोकसभा सीट से कांग्रेस कैंडिडेट सोनल रमनभाई पटेल को 744716 वोटों के अंतर से हराया।

    Loksbha Election 2024 :  कांग्रेस नेता राहुल गांधी यूपी की रायबरेली और केरल की वायनाड सीट दोनों से प्रत्याशी थे। उन्होंने दोनों सीटों पर बड़े मार्जिन से जीत दर्ज की। राहुल गांधी ने रायबरेली में भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह को 390030 वोटों के अंतर से हराया। वहीं, वायनाड में राहुल गांधी को सीपीआई उम्मीदवार के खिलाफ 364422 वोट ज्यादा मिले। पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से पिछले चुनाव के मुकाबले कम मार्जिन से जीत दर्ज की। पीएम मोदी को कांग्रेस कैंडिडेट अजय राय के खिलाफ 152513 वोट अधिक मिले। 2019 में पीएम मोदी को कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ चार लाख से ज्यादा वोट मिले थे।

    Loksbha Election 2024 : दूसरी ओर, कई लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों ने अपने विरोधियों के खिलाफ 1,000 से कम अंतर से जीत हासिल की। मुंबई नॉर्थवेस्ट सीट पर, शिवसेना (शिंदे गुट) उम्मीदवार रवींद्र वायकर ने प्रतिद्वंद्वी शिवसेना गुट (उद्धव गुट) के अमोल गजानन कीर्तिकर के खिलाफ सिर्फ 48 वोटों से जीत हासिल की। आंवला, मुज़फ़्फ़रनगर, हटकनंगले और कांथी लोकसभा क्षेत्रों में भी जीत का अंतर 1,000 वोटों से कम रहा। इसी तरह, सलेमपुर, अटिंगल, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल और मुंबई नॉर्थ वेस्ट में भी कड़ी टक्कर देखी गई। यहां विजेता को 2,000 से कम वोटों के अंतर से जीत मिली।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    2024 lok sabha election prediction 2024 loksabha election
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजीव भवन बवाल पर सियासत तेज, एफआईआर को लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

    दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की हिरासत का रायपुर में विरोध, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    UCC, स्मार्ट मीटर और CAG रिपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव का पलटवार, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

    NEET अनियमितताओं पर कांग्रेस का अभियान तेज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने केंद्र पर साधा निशाना

    भारत की बढ़ती वैज्ञानिक क्षमता और नवाचार का सशक्त प्रतीक है विक्रम-1 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    भारत ने रचा इतिहास, पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ का सफल प्रक्षेपण

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.