Maharashtra Assembly Election Results: महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के नतीजों का ऐलान आज होने वाला है। अब तक के आये नतीजों और रुझानों में महायुति की सरकार को प्रचंड बहुमत मिलता दिख रहा है। इससे जहां महायुति खेमे में जश्न का माहौल है, वहीँ विपक्षी गठबंधन एमवीए के दफ्तर के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है। राज्य में महायुति की ऐतिहासिक जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी नेता व डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, मैं आधुनिक अभिमन्यु हूं, चक्रव्यूह को भेदना जानता हूं।
मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस फडणवीस ने कहा, “मैंने पहले कहा था कि मैं आधुनिक अभिमन्यु हूं और चक्रव्यूह तोड़ना जानता हूं… मुझे लगता है कि इस जीत में मेरा योगदान छोटा है, यह हमारी टीम की जीत है।”
Read Also- Priyanka Gandhi की प्रचंड बहुमत के साथ राजनीति में एंट्री, वायनाड में जीत कांग्रेस के लिए कितनी अहम?
‘एक हैं तो सेफ हैं’ पर ये बोले फडणवीस
Maharashtra Assembly Election Results: विधानसभा चुनाव में महायुति की प्रचंड जीत पर फडणवीस ने कहा, “महाराष्ट्र की जनता ने हमें अप्रत्याशित जीत दिलाई है। इससे पता चलता है कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं। उन्होंने जो नारा दिया था ‘एक हैं तो सेफ हैं’, उसके अनुरूप सभी वर्गों और समुदायों के लोगों ने एकजुट होकर हमें वोट दिया… यह महायुति, सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम अजित पवार और रामदास अठावले की जीत है, यह एकता की जीत है…”
शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की NCP ही असलीइस दौरान फडणवीस ने कहा कि जनता ने अपना जनादेश दे दिया है और लोगों ने एकनाथ शिंदे को असली शिवसेना के रूप में स्वीकार कर लिया है और अजित पवार को असली एनसीपी की मान्यता दे दी है।
Read Also- कैश कांड में विनोद तावड़े ने राहुल गांधी और खरगे को भेजा लीगल नोटिस, कहा- माफी मांगें या कार्रवाई का सामना करें
खबर लिखे जाने तक महायुति के पक्ष में 228 और महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के पक्ष में 47 सीट जाती हुई दिख रही थीं, तो इस तरह से प्रदेश में महायुति की सरकार स्पष्ट रूप से बनती हुई नजर आ रही है।
#WATCH | Maharashtra CM Eknath Shinde, Deputy CMs Ajit Pawar, Devendra Fadnavis and other Mahayuti leaders at Varsha Bungalow, CM’s official residence, in Mumbai
Mahayuti is set to form the government in Maharashtra.
(Source: BJP)
#MaharashtraElection2024 pic.twitter.com/wG5UdPMjEA
— ANI (@ANI) November 23, 2024




