Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    सेवा भूमि पर भू-स्वामी अधिकार का दावा खारिज, हाईकोर्ट ने सुनाया अहम निर्णय

    July 24, 2026

    महिला एवं बाल विकास विभाग की पहल, सीएसआर से मजबूत होंगे पोषण और बाल विकास कार्यक्रम

    July 24, 2026

    यॉर्कशायर से जुड़े कुलदीप यादव, इंग्लैंड में खेलेंगे वन-डे कप और काउंटी चैंपियनशिप

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेवा भूमि पर भू-स्वामी अधिकार का दावा खारिज, हाईकोर्ट ने सुनाया अहम निर्णय
    • महिला एवं बाल विकास विभाग की पहल, सीएसआर से मजबूत होंगे पोषण और बाल विकास कार्यक्रम
    • यॉर्कशायर से जुड़े कुलदीप यादव, इंग्लैंड में खेलेंगे वन-डे कप और काउंटी चैंपियनशिप
    • पुलिस के आश्वासन के बाद कांग्रेस ने खत्म किया धरना, दीपक बैज ने की घोषणा
    • आवारा कुत्तों और मवेशियों पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव से मांगी नई प्रगति रिपोर्ट
    • पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा एक्शन, पीएम मोदी बोले– संसद में लाएंगे सख्त कानून
    • रायपुर में अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, 20 ट्रक-ट्रेलरों पर चालानी कार्रवाई
    • रास्ता रोककर युवक की आंखों में झोंकी मिर्च, लूट की कोशिश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, July 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Mahasamund Latest News: नवजीवन अस्पताल में बच्ची की मौत के मामले ने पकड़ा तूल, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

    Mahasamund Latest News: नवजीवन अस्पताल में बच्ची की मौत के मामले ने पकड़ा तूल, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 1, 2024 ब्रेकिंग न्यूज No Comments3 Mins Read
    Mahasamund Latest News
    Mahasamund Latest News

    Mahasamund Latest News:  महासमुंद जिले के तुमगांव में संचालित नवजीवन अस्पताल में इलाज के दौरान एक बच्ची की मौत के बाद मामला तूल पकड़ने लगा है। मृत बच्ची के परिजनों ने आज अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषी लोगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर तुमगांव थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है । आपको बता दें कि, नवजीवन अस्पताल तुमगांव में वही के निवासी नेतराम धीवर 29 अगस्त को अपनी बच्ची अंकिता धीवर उम्र 6 वर्ष को दस्त व बुखार होने पर भर्ती कराया था। अस्पताल में उस समय कोई भी डॉक्टर मौजूद नही था। अस्पताल में मौजूद नर्स व कंपाउडर ने बच्ची को भर्ती कर बिना चिकित्सक के ही इलाज शुरु कर दिया।

    Read Also-  प्रोफेसर की हत्या की साजिश मामले में बड़ा खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

    Mahasamund Latest News:  नर्स व कंपाउडर के द्वारा बच्ची को ड्रिप व कुछ एंटीबायोटिक चढ़ाया गया। उसके बाद कुछ ही देर में बच्ची बेहोश हो गई। अस्पताल स्टाप बच्ची का एक्सरे कराने ले गये। बच्ची की स्थिति में कोई सुधार होते न देख अस्पताल स्टाफ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुमगांव ले जाने को कहा। बच्ची का पिता सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गया तो वहाँ के चिकित्सक ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजनों ने नगर पंचायत तुमगांव के उपाध्यक्ष को फोन कर इसकी सूचना दी। नवजीवन अस्पताल प्रंबधन ने उसके बाद बिना मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सूचना दिये अस्पताल बंद कर दिया। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आज तुमगांव थाना में इसकी लिखित शिकायत की है।

    Read Also-  गूगल पर रिव्यू देने के बदले कमाई का झांसा… गुजरात के शख्स ने छत्तीसगढ़ की महिला से ठगे 29.49 लाख, आरोपी गिरफ्तार…

    Mahasamund Latest News:  मृत बच्ची के परिजन अब अस्पताल प्रबंधन पर कार्यवाही की मांग कर रहे है। वही अस्पताल प्रबंधन इस मामले में कुछ भी बोलने से इंकार कर रहा है। इस पूरे मामले में नर्सिंग एक्ट के नोडल अधिकारी का कहना है कि, चार डाक्टर की टीम गठित कर जांच की जा रही है। लापरवाही साबित होने पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी। बहरहाल मृतक के परिजन मृत बच्ची को दफना दिये थे। मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने दफन किये गए बच्ची के शव को बाहर निकालवाकर पीएम के लिए भेज दिया है। और मुख्यचिकित्सा अधिकारी ने चार डॉक्टरों की एक टीम बनाकर जांच के आदेश दे दिया है। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य निकलकर आता है और प्रशासन क्या कार्यवाही करता है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    latest news mahasamund mahasamund latest news mahasamund news mahasamund news cg mahasamund news latest mahasamund news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    रायपुर में अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, 20 ट्रक-ट्रेलरों पर चालानी कार्रवाई

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी राहत, जमानत के खिलाफ याचिकाएं खारिज

    प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

    राजीव भवन बवाल पर सियासत तेज, एफआईआर को लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

    NEET पेपर लीक पर प्रदेश में सियासी संग्राम, रायपुर में तनाव, बिलासपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

    नीट और नई शिक्षा नीति के विरोध में रायपुर में छात्र आंदोलन तेज, कई संगठनों ने दिया समर्थन

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.