Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मुख्यमंत्री मोहन यादव की सौगात, अतिथि शिक्षकों को 10 CL देने का निर्णय

    July 25, 2026

    CGPSC भर्ती घोटाला : ED ने टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने 7 दिन की रिमांड पर सौंपा

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM विष्णुदेव साय- राष्ट्रहित सर्वोपरि, उनका निर्णय प्रेरणादायी

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री मोहन यादव की सौगात, अतिथि शिक्षकों को 10 CL देने का निर्णय
    • CGPSC भर्ती घोटाला : ED ने टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने 7 दिन की रिमांड पर सौंपा
    • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM विष्णुदेव साय- राष्ट्रहित सर्वोपरि, उनका निर्णय प्रेरणादायी
    • शराब घोटाला केस: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की न्यायिक हिरासत 5 अगस्त तक बढ़ी
    • धमतरी में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, 53 पेटी शराब के साथ दो गिरफ्तार
    • धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में आए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, बोले- इस्तीफा वापस लिया जाए
    • ‘सिर्फ इस्तीफा नहीं, शिक्षा व्यवस्था में बदलाव जरूरी’— धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की पहली प्रतिक्रिया
    • ‘देश के युवाओं ने सरकार को झुकाया’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले दीपक बैज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, July 26
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » ढाका में बड़ा विमान हादसा: स्कूल पर गिरा बांग्लादेश वायुसेना का ट्रेनिंग जेट, 19 की मौत, 100 से अधिक घायल

    ढाका में बड़ा विमान हादसा: स्कूल पर गिरा बांग्लादेश वायुसेना का ट्रेनिंग जेट, 19 की मौत, 100 से अधिक घायल

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 21, 2025 trending No Comments2 Mins Read

    ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका सोमवार को एक भयावह विमान हादसे का गवाह बनी। बांग्लादेश वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान F-7 BGI उत्तरा स्थित माइलस्टोन स्कूल एंड कॉलेज की इमारत से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 19 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 100 से अधिक लोग, जिनमें कई छात्र और शिक्षक शामिल हैं, गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

    HEALTH TIPS: बढ़ती उम्र में हड्डियों को कैसे रखें मजबूत? विशेषज्ञों ने बताए 5 अहम टिप्स

    कहां हुआ हादसा?

    यह भीषण दुर्घटना ढाका के उत्तरा इलाके में दोपहर लगभग 1:06 बजे (स्थानीय समय) घटी। विमान ने प्रशिक्षण उड़ान के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ ही मिनटों बाद वह नियंत्रण खो बैठा और स्कूल परिसर से जा टकराया। टक्कर इतनी भयंकर थी कि पूरा इलाका दहल उठा और चीख-पुकार मच गई।

    राहत व बचाव कार्य जारी

    विमान के दुर्घटनाग्रस्त होते ही इलाके में धुएं का घना गुबार फैल गया, जो दूर से भी साफ नजर आ रहा था। राहत और बचाव कार्य तत्काल शुरू किया गया। दमकल विभाग, पुलिस बल और एंबुलेंस सेवाओं को मौके पर तैनात किया गया। झुलसे हुए कई छात्रों और शिक्षकों को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी में भर्ती कराया गया है, जहां 50 से अधिक मरीजों का इलाज चल रहा है।

    बांग्लादेश सेना का बयान

    बांग्लादेश सेना के जनसंपर्क विभाग ने एक बयान में कहा कि दुर्घटनाग्रस्त विमान बांग्लादेश वायुसेना का F-7 BGI मॉडल था, जिसे प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए उपयोग में लाया जाता है। इस बात की पुष्टि की गई है कि विमान ने नियमित उड़ान भरी थी लेकिन तकनीकी या अन्य कारणों से वह स्कूल की इमारत से जा टकराया। हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

    मोहम्मद यूनुस ने जताया शोक

    अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने इस भीषण घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा:

    “मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं और अस्पतालों सहित सभी संबंधित अधिकारियों को स्थिति को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ संबोधित करने का निर्देश देता हूं। सरकार दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए आवश्यक कदम उठाएगी और सभी प्रकार की सहायता सुनिश्चित करेगी।”


    फिलहाल पूरे ढाका में शोक और सदमे का माहौल है। सरकार की ओर से पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया गया है। हादसे के पीछे के कारणों की जांच जारी है।

     

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    ‘सिर्फ इस्तीफा नहीं, शिक्षा व्यवस्था में बदलाव जरूरी’— धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की पहली प्रतिक्रिया

    शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया, छात्रों के नाम जारी किया संदेश

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा एक्शन, पीएम मोदी बोले– संसद में लाएंगे सख्त कानून

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी राहत, जमानत के खिलाफ याचिकाएं खारिज

    दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की हिरासत का रायपुर में विरोध, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    भारत की बढ़ती वैज्ञानिक क्षमता और नवाचार का सशक्त प्रतीक है विक्रम-1 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.