Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग

    July 23, 2026

    स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय

    July 23, 2026

    NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग
    • स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय
    • NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया
    • छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ हुआ ऐतिहासिक एमओयू
    • 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार
    • रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया किसानों की फसल खरीदारी का मुद्दा
    • डिजिटल सुशासन की राह पर छत्तीसगढ़: सेवा सेतु पर 35 विभागों की 564 सेवाएं, AI और भारतनेट से मिलेगी नई रफ्तार
    • अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, July 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » धमतरी की काली रात: नकाबपोशों का कहर, बुजुर्ग की हत्या और लाखों की लूट

    धमतरी की काली रात: नकाबपोशों का कहर, बुजुर्ग की हत्या और लाखों की लूट

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 2, 2025 अपराध No Comments2 Mins Read
    धमतरी की काली रात: नकाबपोशों का कहर, बुजुर्ग की हत्या और लाखों की लूट

    धमतरी,अर्जुनी। अंधेरी रात, सन्नाटा और अचानक गूंजती चीख—ग्राम भानपुरी की नींद तब टूटी, जब तीन नकाबपोश परछाइयों की तरह एक घर में दाखिल हुए। लक्ष्य साफ था—लाखों का खजाना। लेकिन जो होना था, उसने पूरे गांव को दहला दिया।

    70 वर्षीय कृत राम साहू अपने घर में पत्नी संग सुकून की रात बिता रहे थे। तभी दरवाजा टूटा, नकाबपोश भीतर घुसे और दंपति को बंधक बना लिया। सोना-नकदी की मांग पर तनाव बढ़ा। साहू ने हिम्मत दिखाई, लेकिन यही उनकी जिंदगी की आखिरी जंग बन गई। एक धारदार हंसिया हवा में चमकी और वार ने उनकी सांसें थाम दीं। खून से लथपथ फर्श, कांपती पत्नी और डर का माहौल… मानो किसी अपराध उपन्यास का पन्ना खुल गया हो।

    लुटेरे बेशर्मी से घर में रखे जेवर और नगदी समेटते रहे। चंद मिनटों में वे परछाइयों की तरह गायब हो गए। पीछे रह गया सिर्फ खामोश घर और गूंजती चीख का साया।

    सुबह होते ही गांव में खौफ की लहर दौड़ गई। पुलिस, एफएसएल टीम, डॉग स्क्वाड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे। एसपी सूरज सिंह परिहार ने दावा किया—“हत्यारे जल्द पकड़े जाएंगे।” लेकिन गांव वालों की आंखों में सवाल है—आखिर उनके बीच कौन था जिसने ये खूनी खेल रचा?

    यह वारदात धमतरी की सबसे बड़ी लूट-हत्या के तौर पर दर्ज हो चुकी है। हर गली, हर दरवाजे पर अब एक ही फुसफुसाहट है—“कहीं अगला निशाना हम न बन जाएं…”

     

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    #ChhattisgarhCrime #CrimeAlert #CrimeStory #DhamtariNews #MurderMystery #अपराधखबर #धमतरीन्यूज़ #धमतरीहत्या #लूटऔरहत्या BreakingNews
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    शेयर मार्केट में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 2 करोड़ से अधिक की ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तार

    जगदलपुर जेल से फरार कैदी बस्तर पुलिस के हत्थे चढ़ा, चार महीने बाद हुई गिरफ्तारी

    अपहरण, लूट और हत्या मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद, 10-10 हजार का जुर्माना

    मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    बालोद में महिला का अपहरण कर गैंगरेप का आरोप

    बस्तर पुलिस की सतर्कता से गांजा तस्करी विफल, 12.7 किलो गांजा बरामद

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.