बिलासपुर। राज्य की न्यायधानी कहलाने वाले बिलासपुर जिले में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। एसपी रजनीश सिंह ने कार्यालय से तबादले और नई पोस्टिंग के आदेश जारी किए, जिसके बाद पुलिस महकमे में हलचल बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार, थानों के प्रभारियों को भी इस बदलाव की पूर्व सूचना नहीं दी गई थी।
जारी आदेश के अनुसार जिन थानों में तबादले किए गए हैं, उनमें रतनपुर, सिरगिट्टी, तोरवा, चकरभाठा, मस्तूरी और बिल्हा शामिल हैं। इसके साथ ही एसपी ने एसीसीयू के प्रभारी को भी बदल दिया है। वहीं, रक्षित केंद्र में पदस्थ दो निरीक्षकों को थानों का प्रभार सौंपा गया है। इस अचानक हुए फेरबदल से पूरे विभाग में चर्चा तेज हो गई है।





