Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    खपरगंज बवाल में पुलिस का एक्शन तेज, गिरफ्तार आरोपियों का निकाला जुलूस

    September 5, 2026

    CGPSC और DMF घोटाले में कार्रवाई जारी, छाबड़ा-चंद्राकर 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर

    September 5, 2026

    झीरम फैसले पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत बोले- जमीनी आरोपियों तक सीमित रही कार्रवाई, साजिश की जांच बाकी

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • खपरगंज बवाल में पुलिस का एक्शन तेज, गिरफ्तार आरोपियों का निकाला जुलूस
    • CGPSC और DMF घोटाले में कार्रवाई जारी, छाबड़ा-चंद्राकर 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर
    • झीरम फैसले पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत बोले- जमीनी आरोपियों तक सीमित रही कार्रवाई, साजिश की जांच बाकी
    • कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ प्रभारी; भूपेश बघेल को असम की जिम्मेदारी
    • झीरम फैसले के बाद भूपेश बघेल का हमला, बोले- राजनीतिक षडयंत्र की जांच के बिना न्याय अधूरा
    • उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने गुरुजनों का किया सम्मान, चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद
    • झीरम कांड: NIA कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस असंतुष्ट, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने उठाए कई सवाल
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत-गिट्टी परिवहन करते 8 ट्रैक्टर जब्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, September 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » मौलाना ने प्रेग्नेंट पत्नी की पिटाई कर टॉयलेट क्लीनर पिलाया, बिलासपुर में हुई मौत, शव यूपी में दफनाने पर परिजनों ने उठाए सवाल

    मौलाना ने प्रेग्नेंट पत्नी की पिटाई कर टॉयलेट क्लीनर पिलाया, बिलासपुर में हुई मौत, शव यूपी में दफनाने पर परिजनों ने उठाए सवाल

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 23, 2025 अपराध No Comments4 Mins Read
    मौलाना ने प्रेग्नेंट पत्नी की पिटाई कर टॉयलेट क्लीनर पिलाया

    बिलासपुर। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक गर्भवती महिला की दर्दनाक और संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। आरोप है कि महिला को उसके मौलाना पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों ने अमानवीय यातनाएं दीं। गर्म आयरन से जलाया, पेट में लात मारी और जबरन टॉयलेट क्लीनर पिलाया गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई और इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद बिना पोस्टमार्टम कराए शव को उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर ले जाकर चुपचाप दफना दिया गया।

    विवाद के बाद हिंसा, बेटी ने दी मोहल्लेवालों को सूचना
    तालापारा स्थित मस्जिद फैजाने गरीब नवाज के पास रहने वाला मौलाना कारी बशीर अहमद अपने तीन भाइयों के साथ तैयबा चौक पर होटल चलाता है। मोहल्लेवालों के अनुसार, 11 जुलाई की रात किसी महिला को लेकर उसका अपनी गर्भवती पत्नी सलमा से विवाद हुआ। इसके बाद बशीर ने अपने भाइयों के साथ मिलकर सलमा के साथ क्रूरतापूर्वक मारपीट की। उसे गर्म प्रेस से जलाया गया और पेट में लात मारी गई।

    Read Also-  सोने-चांदी के दाम 23 जुलाई को ऑल टाइम हाई पर, 24 कैरेट सोना 1 लाख रुपए के पार

    12 जुलाई को बशीर ने सलमा को जबरन टॉयलेट क्लीनर हार्पिक पिलाया और घर से चला गया। जब सलमा बेहोश हो गई, तो उसकी 10 वर्षीय बेटी ने पास-पड़ोस में सूचना दी। जब मोहल्ले वाले घर पहुंचे, तो फर्श पर हार्पिक बिखरा था और चादर खून से सनी हुई थी।

    अस्पताल में मौत, बिना मर्ग रिपोर्ट के शव दफनाने का आरोप
    मोहल्लेवालों ने जब मौलाना को फोन कर इसकी जानकारी दी, तब जाकर उसने पत्नी को यूनिटी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि रात करीब 10:45 बजे सलमा की मौत हो गई। जब मोहल्लेवासियों ने मर्ग (मौत की रिपोर्ट) की सूचना पुलिस को देने की बात कही, तो मौलाना ने अस्पताल प्रबंधन से सांठगांठ कर फर्जी डिस्चार्ज पेपर (लामा) बनवाया और शव को निजी एंबुलेंस से मिर्जापुर (उत्तरप्रदेश) ले गया, जहां 13 जुलाई को गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया गया।

    परिजनों ने लगाया हत्या और सबूत मिटाने का आरोप
    घटना के सामने आने के बाद मृतका के मायके पक्ष ने गंभीर आरोप लगाए हैं। सलमा के भाई रागीब खान ने बिलासपुर एसएसपी से मुलाकात कर मौलाना कारी बशीर अहमद और उसके परिवार पर सुनियोजित तरीके से हत्या करने और साक्ष्य मिटाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि बहन की शादी 14 साल पहले हुई थी और तभी से दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाता रहा है।

    Read Also-  रायगढ़ में हाथियों का कहर: मासूम बच्चे समेत तीन की मौत, कई घर तबाह

    रागीब ने यह भी कहा कि बशीर पिछले कुछ वर्षों से बिलासपुर में रह रहा था और यहां भी सलमा पर अत्याचार करता था। 11 और 12 जुलाई को मारपीट के बाद हालत बिगड़ी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मगर परिवार को इस बारे में देर से सूचना दी गई। रास्ते में ही उन्हें बहन की मौत की खबर मिली, जिससे वे बिलासपुर पहुंचने से पहले ही वापस लौट गए।

    मदरसा संचालक पर लगे गंभीर आरोप
    रागीब के अनुसार, आरोपी कारी बशीर एक मदरसा चलाता है और समाज में धार्मिक छवि बनाए रखने के लिए पूरे घटनाक्रम को छिपाने की कोशिश की गई। मृतका के मायके वालों ने बशीर, उसके भाई अनस और फरीद, जेठ नसीर, ससुर ईद्रीस और ननद सबीना पर भी सलमा को दहेज और खर्च के लिए लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है।

    Read Also-  CG NEWS: शहरी परिवहन की बदहाली पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य शासन से मांगा जवाब

    पुलिस जांच जारी, शव निकालकर पोस्टमार्टम की तैयारी
    सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मोहल्लेवालों से मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। इस संबंध में मिर्जापुर के एसडीएम और पुलिस को पत्र भेजा गया है, जिसमें महिला की कब्र खोदकर शव को निकालने और पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur crime bilaspur crime news bilaspur news bilaspur news crime crime news bilaspur
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग के नाम पर मारपीट, दो छात्र गंभीर रूप से घायल

    रायगढ़ में वन विभाग-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खैर-तेंदू तस्करी सिंडिकेट के 3 सदस्य गिरफ्तार

    धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुए की महफिल पर छापा, 6 जुआरी गिरफ्तार

    रेलवे ट्रैक पर रखा लोहे का पाइप, रेल आवागमन बाधित; अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

    भिलाई में शिव महापुराण कथा से पहले चेन स्नैचिंग, 11 हजार महिलाओं की कलश यात्रा में मची हलचल

    हथियारबंद डकैती की तीन घटनाओं का खुलासा, बांकीमोंगरा पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.