रायपुर। सांसद संबित पात्रा रायपुर में होने जा रही नेशनल सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग चैंपियनशिप में शामिल होंगे। उन्हें इस आयोजन का औपचारिक निमंत्रण दिया गया है। बीजेपी नेता उज्ज्वल दीपक ने जानकारी दी कि उन्होंने पूरी के सांसद संबित पात्रा से मुलाकात कर चैंपियनशिप के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की और उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित किया। इस दौरान उन्हें चैंपियनशिप की ऑफिशियल शर्ट भी भेंट की गई।
यह चैंपियनशिप 8 और 9 नवंबर को रायपुर में आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर से राइडर्स हिस्सा लेने आ रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में सुरक्षित मोटरस्पोर्ट्स को बढ़ावा देना और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना है।




