मुंगेली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुन्दन कुमार ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) कार्यों की समीक्षा के दौरान लापरवाही बरतने पर जरहागांव तहसीलदार कमल किशोर पाटनवार को तत्काल निलंबित कर दिया। साथ ही एसडीएम मुंगेली अजय शतरंज, जरहागांव सीएमओ सुरेश कुमार गुप्ता, बरेला सीएमओ नरेश मसीह, फुलवारी सेक्टर अधिकारी लखनलाल कुर्रे, रोजगार सहायक सुखदेव निषाद सहित कई बीएलओ व अधिकारियों को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया।
कलेक्टर ने बरेला, जरहागांव, फुलवारी और पथरिया क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अनकलेक्टेबल तथा पलायित व्यक्तियों की संख्या अधिक होना, अपडेटेड आंकड़े प्रस्तुत न करना, ईपिक नंबरों का सत्यापन न होना तथा कार्य में अत्यधिक धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताई।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित तथा दीर्घकालीन अनुपस्थित व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची से तत्काल हटाए जाएं। श्रेणी ‘सी’ की गलत प्रविष्टियों को सुधारते हुए कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, अन्यथा कड़ी कार्रवाई होगी।




