Municipal elections: नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश सरकार को दिशाहीन और अनिर्णय वाली रिमोट सरकार करार देते हुए एक आरोप पत्र जारी किया है। कांग्रेस का कहना है कि एक साल के कार्यकाल में प्रदेश की जनता का जीवन बदहाल हो गया है, वहीं सत्ताधारी बीजेपी नेताओं की संपत्ति में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है।
Municipal elections: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू, पूर्व विधायक सत्यनारायण शर्मा, गुरुमुख सिंह होरा, अमितेश शुक्ला और कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला के साथ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान यह आरोप पत्र जारी किया। उन्होंने निकाय चुनाव में बिगड़ती कानून व्यवस्था को एक प्रमुख मुद्दा बताते हुए कहा कि प्रदेश की आम जनता डरी हुई है। हत्या, लूट, बलात्कार और चाकूबाजी की घटनाओं के कारण राज्य का हर शहर असुरक्षित बन गया है। राजधानी से लेकर मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र तक गोलियां चल रही हैं और कानून व्यवस्था की स्थिति गंभीर हो गई है।
Read Also- IND vs ENG 5th T20: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की T-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज मुंबई में…
Municipal elections: कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रदेश में हत्याओं का नया रिकॉर्ड बन गया है, वहीं मॉब लिंचिंग की घटनाएं भी बढ़ी हैं। आरंग में दो लोगों की पीट-पीट कर हत्या, राजधानी में पांच बार गोलीबारी, गौ तस्करी की घटनाओं का बढ़ना और महिलाओं के प्रति अपराधों में वृद्धि को गंभीर समस्याएं बताया गया। इसके अलावा, पोटा केबिन में एक बच्ची की जलकर मौत और नारायणपुर में मासूम बच्चियों से स्कूल में छेड़छाड़ की घटनाओं का भी जिक्र किया गया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार ने पिछले एक साल में नक्सलवाद से निपटने के लिए कोई स्पष्ट नीति घोषित नहीं की है।
जानिए क्या है आरोप पत्र
- पिछले 1 साल में भाजपा की साय सरकार जनता की उम्मीदों पर विफल साबित हो चुकी है. सरकार से युवा, किसान, महिला, मजदूर, विद्यार्थी, अनुसूचित जाति, जनजाति हर वर्ग के लोग निराश है. सब सरकार से अपने आपको ठगा महसूस कर रहे है.
- भाजपा की विष्णुदेव सरकार 1 साल में विफल साबित हो गई. राज्य में भ्रष्टाचार और कुशासन का दौर हावी है. साय सरकार के 1 साल में विष्णु का सुशासन तो दूर विष्णु की सरकार कही नहीं दिख रही.
- स्थानीय निकायों में किये गये दोषपूर्ण आरक्षण नीति के कारण ओबीसी वर्ग के लोग सरकार से नाराज है.
- 3100 रू. एकमुश्त एवं धान का बढ़ा हुआ समर्थन मूल्य 112 रू., कुल 3217 रू. नहीं मिलने से किसान हताश है.
- सरकार के निकम्मेपन के कारण गृहमंत्री के गृह जिले के लोहारीडीह ग्राम में एक व्यक्ति की हत्या कर फाँसी पर टांग दिया गया और दूसरे व्यक्ति को घर में जिंदा जला दिया गया. एक निर्दोष को पुलिस ने मार दिया.
- लोहारीडीह मामले में प्रशासन ने अपनी नाकामी छिपाने के लिए गांव के 169 से अधिक निर्दोष लोगों पर फर्जी मुकदमा कर जेल में डाल दिया.
- बलौदाबाजार में सरकार की लापरवाही के कारण पवित्र जैत खंभ में तोड़ फोड़ हुई और बाद में सरकार के निकम्मेपन के कारण कलेक्टर, एसपी कार्यालय जला दिया गया. इस मामले में सतनामी समाज के युवाओं के साथ विपक्ष के नेताओं को षड़यंत्रपूर्वक जेलों में बंद रखा गया.
Read Also- सिविल जज भर्ती: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई
- पिछली भाजपा की रमन सरकार की तरह साय सरकार में पुनः एक बार अँखफोड़वा कांड हुआ.लापरवाही पूर्वक मोतियाबिंद का ऑपरेशन किए जाने के कारण दर्जनों बुजुर्गों की आंखों की रोशनी चली गई.
- भाजपा सरकार में दबाव पूर्वक धर्मांतरण ज़ोर शोर से चल रहा है, धर्मांतरण के लिए दबाव डालने के कारण अब तक तीन लोग आत्महत्या कर चुके हैं और प्रदेश में विवाद की स्थिति बनी हुई है.
- वनरक्षकों, पुलिस आरक्षकों तथा सरकारी नौकरी में हुये भ्रष्टाचार एवं सरकारी नौकरियां बेचे जाने के कारण युवा सरकार से नाराज है. विधानसभा चुनाव में 1 लाख नौकरियां देने का वादा किया था एक साल में 20 हजार नौकरियां मिलना था लेकिन एक साल में भर्ती नहीं निकाली गयी. युवा ठगे महसूस कर रहे है.
- 18.5 लाख आवास देने का वादा विधानसभा में किया था, लेकिन अभी तक आवास देने के मामले में सरकार कोई कार्ययोजना नहीं बना पायी. आवासहीन खुद को ठगा महसूस कर रहे.
- भाजपा ने 500 रू. में सिलेंडर देने का वादा किया था, 1 साल हो गया 1 भी महिला को सिलेंडर नहीं दिया गया. यहां भी महिलाएं खुद को ठगा महसूस कर रही.
Read Also- रायपुरवासियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: आज शाम इस क्षेत्र में पानी की आपूर्ति रहेगी प्रभावित
- गरीबों के मकान, दुकान को बुलडोजर से तोड़ा जा रहा, सरकारी जमीनों पर भाजपा के चहेते कब्जा कर रहे.
- डीजल खरीदी में प्रति लीटर 6.50 रू. की छूट सिर्फ उद्योगपतियों को दिया जा रहा है. आम जनता, किसान, ट्रांसपोर्ट, आटो, टेम्पो चालक, बस मालिक, ट्रेक्टर चालक, डीजल भट्ठी उपयोग करने वाले होटल मालिकों को छुट नहीं दिया जा रहा.
- सत्ता के संरक्षण में जगह-जगह अवैध शराब, गांजा, ड्रग्स, नसीली दवाई बिक रहा है.
- सरकारी अस्पतालों में मरीजों का इलाज नहीं हो रहा है. अस्पतालों में दवाईयां, चिकित्सकी टेस्टींग की सुविधा नहीं मिल रहा है.
- स्कूलों में चाक, डस्टर लेने पैसे नहीं.
- जमीन के रजिस्ट्री की गाईड लाईन दरों में कांग्रेस सरकार के समय किये गये 30 प्रतिशत छूट को समाप्त कर दिया, जिससे गरीबों के मकान, प्लाट का सपना टूट गया.
- भाजपा सरकार 5 डिसमिल से कम के छोटे प्लाटों की रजिस्ट्री बंद करने जा रही है. कांग्रेस इसका विरोध करती है. हम नगरीय निकायों और पंचायतों में इसको मुद्दा बनाने जा रहे है.
- 1 साल में बिजली के दाम 4-4 बार बढ़ाये गये, 400 यूनिट की छूट को अघोषित तौर पर समाप्त कर दिया गया.
- 1 साल में रेत के दाम 6 गुना, सिमेंट की कीमतें 5-5 बार बढ़ाये गये. भाजपाई सत्ताधीशों और रेत माफियाओं के बीच सांठगांठ हो गयी है, रेत के कारोबार में रोज खून बहाया जा रहा है.
Read Also- प्रेमी ने 14 साल की प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, स्कूल से लौट रही थी 8वीं की छात्रा, सूने मकान में ले जाकर रॉड से मारा
- 100 दिन में अनियमित/संविदा कर्मियों को नियमित करने की मोदी की गारंटी फेल हो चुकी है. उल्टे बीएड शिक्षकों, विद्यामितान, अतिथि शिक्षक निकाले गये.
- बेरोजगारी भत्ता बंद, तेंदूपत्ता संग्राहक बीमा योजना बंद, कोदो, कुटकी, रागी खरीदी बंद.
- सामाजिक सुरक्षा पेंशन, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन बंद पात्र हितग्राही भटक रहे.
- बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था इस चुनाव में बड़ा मुद्दा है. प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था से आम आदमी डरा हुआ है. हत्या, लूट, बलात्कार, चाकूबाजी के कारण राज्य का हर शहर असुरक्षित है…




