CG Civil Judge Recruitment : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सिविल जज (जूनियर डिवीजन) भर्ती 2024 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 23 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि पहले आवेदन की आखिरी तारीख 24 जनवरी 2025 थी। इस भर्ती के तहत कुल 57 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
Read Also- रायपुरवासियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: आज शाम इस क्षेत्र में पानी की आपूर्ति रहेगी प्रभावित
CG Civil Judge Recruitment : अब ऐसे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं, जो केवल विधि स्नातक (लॉ ग्रेजुएट) हैं। पहले इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का अधिवक्ता के रूप में नामांकित होना आवश्यक था, लेकिन अब इस शर्त को हटा दिया गया है। यह कदम छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश के पालन में उठाया गया है।
CG Civil Judge Recruitment : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा इस भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन 26 दिसंबर 2024 से शुरू हुआ था।




