बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। यहां 34 इनामी माओवादियों ने पुलिस के सामने हथियार डाल दिए है। इन सभी सरेंडर नक्सलियों पर 84 लाख का इनाम घोषित है।
पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि जिले में चलाये जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी, बस्तर फाईटर, एसटीएफ, कोबरा व केरिपु बल के द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयासो से तथा छ.ग. शासन की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति साथ ही छ.ग. शासन द्वारा चलाये जा रहे नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर मुख्य धारा से जुड़े है।
बीजापुर जिले में 01 जनवरी 2024 से अब तक 824 माओवादी मुख्यधारा में शामिल हुए, 1079 माओवादी गिरफ्तार हुए वही 220 माओवादी अलग अलग मुठभेड़ में मारे गये।




