रायपुर। नेपाली पशुपतिनाथ महिला तीजा ग्रुप द्वारा सावन के पावन अवसर पर होटल रॉयल इन, तेलीबांधा में रंगारंग सावन उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं और उनकी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे आयोजन को भावनाओं, उमंग और उत्साह से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम की सबसे खास आकर्षण रही ‘मिसेज इवनिंग’ प्रतियोगिता, जिसमें शोभा पांडे और बबीता सिंह ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व से सभी का मन मोह लिया। दोनों को संयुक्त रूप से खिताब से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन वंदना, नेहा, रेनू, ईश्वरी, शिवानी और सविता ने शानदार ढंग से किया। आयोजन में पारंपरिक लोकनृत्य, गीत-संगीत, मनोरंजक खेलों और सामूहिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों से लेकर वरिष्ठों तक सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।




