नेशनल डेस्क। दुनिया के बेहतरीन शहरों की नई वैश्विक रैंकिंग जारी हो गई है और इस बार भी लंदन ने अपना वर्चस्व कायम रखते हुए पहला स्थान हासिल किया है। रेजोनेंस कंसल्टेंसी और इप्सोस द्वारा तैयार की गई इस सूची में दुनिया भर के प्रमुख शहरों को रहने की सुविधा, रोजगार अवसर, संस्कृति, पर्यटन और शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे मानकों पर परखा गया। लगातार 11वीं बार लंदन का शीर्ष पर पहुंचना यह साबित करता है कि यह शहर जीवन-स्तर, अर्थव्यवस्था और वैश्विक प्रभाव के मामले में अभी भी दुनिया का सबसे भरोसेमंद केंद्र है।
टॉप 10 शहरों में राजधानी शहरों की चमक
इस साल जारी टॉप 10 सूची में कई वैश्विक राजधानियों ने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी। सूची इस प्रकार है—
- लंदन
- न्यूयॉर्क
- पेरिस
- टोक्यो
- मैड्रिड
- सिंगापुर
- रोम
- दुबई
- बर्लिन
- बार्सिलोना
इन शहरों को उनकी वैश्विक पहुंच, जीवन की गुणवत्ता, मजबूत अर्थव्यवस्था, उच्चतर शहरी सुविधाओं और पर्यटन आकर्षण के आधार पर उत्कृष्ट माना गया।
Read Also- UIDAI आधार कार्ड के नए डिजाइन पर कर रहा काम, दिसंबर 2025 से लागू हो सकते है नए नियम
यूरोप की दमदार मौजूदगी
इस बार रैंकिंग में यूरोपीय शहरों ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित किया है। लंदन, पेरिस, मैड्रिड, रोम, बर्लिन और बार्सिलोना की मौजूदगी यह दर्शाती है कि यूरोप ऐतिहासिक धरोहर, शहरी व्यवस्थाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और जीवन-स्तर जैसे क्षेत्रों में लगातार श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा है। बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर और उच्च पर्यटन क्षमता ने इन शहरों की रेटिंग को और मजबूत किया।
एशिया के शहरों ने भी दिखाया दम
एशिया से टोक्यो और सिंगापुर ही टॉप 10 में जगह बनाने में सफल रहे। टोक्यो ने चौथा और सिंगापुर ने छठा स्थान हासिल किया।
- टोक्यो अपने हाई-टेक शहरी ढांचे, सुरक्षा और उत्कृष्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट के कारण अलग पहचान रखता है।
- सिंगापुर अपनी स्मार्ट सिटी प्लानिंग, स्वच्छता और आधुनिक तकनीकी क्षमताओं के लिए दुनियाभर में मिसाल माना जाता है।
भारतीय शहरों का प्रदर्शन: बेंगलुरु अव्वल
भारत के चार बड़े शहर इस बार की सूची में शामिल हुए हैं। भारतीय शहरों में सबसे शानदार प्रदर्शन बेंगलुरु ने किया, जिसे वैश्विक रैंकिंग में 29वां स्थान मिला है।
Read Also- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन का फेक कैंपेन बेनकाब, अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
- बेंगलुरु (29वां स्थान) – देश की सिलिकॉन वैली के रूप में तेजी से उभरते इस शहर को स्टार्टअप संस्कृति, टेक कंपनियों की मौजूदगी और बेहतर जीवन-स्तर का फायदा मिला।
- मुंबई (40वां स्थान) – भारत की आर्थिक राजधानी को ग्लोबल कनेक्टिविटी, वित्तीय गतिविधियों और विविध संस्कृति के कारण बेहतर रैंक मिली।
-
दिल्ली (54वां स्थान) – ऐतिहासिक महत्व, संस्कृति, बड़े बाजार और सुविधाओं के आधार पर दिल्ली टॉप 60 में शामिल हुई।




