बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में पंचायत सचिवों की हड़ताल से जुड़ी हुई है, जिनका प्रमुख मुद्दा नियमितीकरण की मांग है। पंचायत सचिवों ने पंचायत संचालनालय द्वारा जारी 24 घंटे के भीतर काम पर लौटने के आदेश को नकारते हुए सामूहिक रूप से आदेश की कॉपी को जलाकर अपना विरोध जताया है।
बदमाशों ने धान व्यापारी को बनाया निशाना, दिनदहाड़े लुटे 20 लाख रुपए, इलाके में मचा हड़कंप
सचिव संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने यह बताया कि भाजपा सरकार ने उन्हें नियमितीकरण का वादा किया था, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत 100 दिन के भीतर पूरा करने की बात कही गई थी। हालांकि, 400 दिन बीत जाने के बाद भी उनकी मांगें पूरी नहीं हुई हैं, जिसके कारण सचिव हड़ताल पर डटे हुए हैं।




