Khabarwaad Manendragarh Chirmiri Bharatpur। जिले के 98 मेडिकल क्लीनिक को एमसीबी सीएमएचओ की ओर से नोटिस जारी किया गया है. साथ ही तत्काल पंजीयन करने का निर्देश दिया गया है. तत्काल पंजीयन न कराने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.
Read also: गर्मियों में रोज खाएं फाइबर से भरपूर ये 4 फूड, पेट रहेगा दुरुस्त और वजन भी रहेगा कंट्रोल
जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग के उदासीन रवैए और संचालकों की लापरवाही के कारण जिले के 98 हेल्थ क्लीनिक, पैथोलैब और नर्सिंग होम के लाइसेंस एक्सपायर हो चुके है. जिले में कोई मेडिकल संस्थान 10 साल, तो कोई 2 साल से बिना लाइसेंस के संचालित हो रहा है. हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने संचालकों को नोटिस जारी कर लाइसेंस नवीनीकरण और लाइसेंस बनवाने के लिए माह की मोहलत दी है.




