Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात

    June 22, 2026

    नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक

    June 22, 2026

    घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    • घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना
    • रायपुर में युवक की बेरहमी से हत्या, सिर और चेहरा कुचलकर शव सुनसान इलाके में फेंका
    • सूनी गोद भरने के लिए एक माह के मासूम का अपहरण, तंत्र-मंत्र से इलाज का दिया झांसा
    • राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर
    • आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, June 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » दो कारों से 105 किलो गांजा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

    दो कारों से 105 किलो गांजा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 11, 2025Updated:June 11, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments4 Mins Read

    रायगढ़।   एसपी दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन पर रायगढ़ जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ा शिकंजा कसने में पुलिस को लगातार बड़ी सफलता मिल रही है। इसी अभियान के तहत जूटमिल पुलिस ने एक और बड़ी कार्यवाही करते हुए दो कारों में भारी मात्रा में गांजा लेकर रायगढ़ की ओर आ रहे तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कुल 105 किलो गांजा, दो कारें, चार मोबाइल फोन समेत कुल 44.85 लाख रुपये का अवैध मादक पदार्थ और सामान जब्त कर कार्रवाई की गई है।

    पुलिस को यह सफलता उस वक्त मिली जब थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव को उनके विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ओडिशा के कनकतुरा से दो अलग-अलग कारों में कुछ व्यक्ति भारी मात्रा में गांजा लेकर ग्राम बड़माल रेलवे लाइन किनारे होते हुए रायगढ़ की ओर आने वाले हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक राव ने तत्काल पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। एसपी दिव्यांग पटेल द्वारा डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के पर्यवेक्षण में साइबर सेल और थाना जूटमिल की संयुक्त टीम गठित कर घेराबंदी के निर्देश दिए गए। कार्रवाई के लिए टीम ने सुनियोजित तरीके से बड़माल रेलवे लाइन किनारे ओडिशा सीमा से लगे मार्ग पर बैरिकेडिंग कर दो कारों को रोका – एक ग्रे रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार OR 17 G 4546 और दूसरी ब्लैक रंग की ग्रैंड विटारा CG 13 BB 9200। तलाशी में दोनों वाहनों से कुल 103 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिनका वजन करीब 105 किलो निकला।

    पकड़े गए तीन तस्करों – रविशंकर गौतम (झांसी, यूपी), विरेन्द्र सिंह उर्फ वीर सिंह (सरिया, सारंगढ़-बिलाईगढ़) और दीपक जोहरी (किरोड़ीमलनगर, रायगढ़) से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उन्होंने गांजा ओडिशा से खरीदा और यूपी ले जाकर बेचने की योजना बनाई थी। आरोपियों ने यह भी बताया कि रास्ते में कनकतुरा के पास उनके दो अन्य साथी एक कार से उतर गए थे। जूटमिल थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 212/2025, धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है ।

    गिरफ्तार आरोपियों में विरेन्द्र सिंह के विरुद्ध पहले से थाना सरिया में एनडीपीएस एक्ट के दो मामले दर्ज हैं जबकि दीपक जोहरी थाना कोतरारोड़ क्षेत्र का पूर्व आपराधिक रिकॉर्डधारी है जिस पर मारपीट के तीन मामले दर्ज हैं और समय-समय पर उस पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जाती रही है। आरोपियों के अपराधिक रिकार्ड को देखते हुए प्रकरण में संगठित अपराध की धारा 111 बीएनएस जोड़ा गया है । पुलिस ने मौके से कुल 21 लाख रुपये कीमत का 105 किलो गांजा, लगभग 23 लाख की दोनों कारें, और 85 हजार रुपये मूल्य के चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं। संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक प्रशांत राव के साथ उप निरीक्षक गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक खिरेंद्र जलतारे, वीरेंद्र भगत, राजेश पटेल, बृजलाल गुज्जर, महेश पंडा, प्रशांत पंडा, धनंजय कश्यप, विकास प्रधान, पुष्पेंद्र जाटवर, विक्रम सिंह, नवीन शुक्ला, रविन्द्र गुप्ता, बंशी रात्रे, परमानन्द पटेल, शशिभूषण साहू, सुरेंद्र बंशी, जितेश्वर चौहान, समीर बेक, धनेश्वर उरांव, तरुण महिलाने, नरेश रजक, सुशील यादव व 8वीं बटालियन के प्रकाश राठौर की विशेष भूमिका रही।

    पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है और फरार दो अन्य तस्करों की तलाश तेज कर दी गई है। रायगढ़ पुलिस द्वारा यह लगातार दूसरी बड़ी मादक पदार्थ बरामदगी है जिससे जिले में नशे के कारोबारियों पर कानून का शिकंजा लगातार मजबूत होता दिख रहा है।

    गिरफ्तार आरोपी-

    1. रविशंकर गौतम पिता स्व. रामप्रसाद गौतम उम्र 34 वर्ष साकिन जरथाई थाना चिरगांव जिला झांसी उत्तर प्रदेश

    2. विरेन्द्र सिंह उर्फ वीर सिंह पिता अंगत सिंह उम्र 42 वर्ष साकिन कोर्रा थाना सरिया जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़।

    3. दीपक जोहरी पिता रमेश जोहरी उम्र 42 वर्ष साकिन किरोडीमलनगर वार्ड कमांक 04 थाना कोतरारोड जिला रायगढ़।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात

    नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक

    घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना

    राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.