Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    आरक्षण पर केंद्रीय मंत्री आठवले का बड़ा बयान, बोले- जातिवाद खत्म होने तक जारी रहे व्यवस्था

    September 9, 2026

    सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने की सहकारिता विभाग के कार्यों की समीक्षा

    September 9, 2026

    जांजगीर में हत्या के दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 20 हजार रुपये जुर्माना

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आरक्षण पर केंद्रीय मंत्री आठवले का बड़ा बयान, बोले- जातिवाद खत्म होने तक जारी रहे व्यवस्था
    • सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने की सहकारिता विभाग के कार्यों की समीक्षा
    • जांजगीर में हत्या के दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 20 हजार रुपये जुर्माना
    • राहुल गांधी की याचिका खारिज होने पर बोले सांसद वीडी शर्मा, ‘राजनीति में अपना व्यक्तित्व होना चाहिए’
    • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति का रास्ता साफ, कॉलेजियम ने की अनुशंसा
    • समान नागरिक संहिता पर दुर्ग में हाईलेवल बैठक, पारंपरिक मान्यताओं से कानूनी सुधारों तक हुई चर्चा
    • 13 जिला शिक्षा अधिकारी का हुआ तबादला, देखें पूरी सूची..
    • शराब के नशे में स्कूल बस चलाना पड़ा भारी, ड्राइवर को 3 दिन की सजा और ₹15 हजार अर्थदंड
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, September 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » यात्रीगण कृपया ध्यान दें: अब रायपुर रेलवे स्टेशन में इस स्थान से मिलेंगे आरक्षित-अनारक्षित टिकट

    यात्रीगण कृपया ध्यान दें: अब रायपुर रेलवे स्टेशन में इस स्थान से मिलेंगे आरक्षित-अनारक्षित टिकट

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 17, 2025Updated:June 17, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    रायपुर रेलवे स्टेशन में इस स्थान से मिलेंगे आरक्षित-अनारक्षित टिकट
    रायपुर रेलवे स्टेशन में इस स्थान से मिलेंगे आरक्षित-अनारक्षित टिकट

    रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन के गुढ़ियारी साइड स्थित आरक्षित (PRS) और अनारक्षित (UTS) टिकट काउंटर को अस्थायी रूप से स्थानांतरित कर दिया गया है। अब यह सुविधा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 के बाहर स्थित पार्किंग क्षेत्र में उपलब्ध रहेगी। यह व्यवस्था मंगलवार, 18 जून दोपहर 3 बजे से प्रभावी हो गई है।

    यह कदम रायपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास (री-डेवलपमेंट) कार्यों के तहत उठाया गया है, जो अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 482.48 करोड़ रुपए की लागत से शुरू किया गया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर मंडल ने जानकारी दी है कि आगामी डेढ़ से दो वर्षों तक यह अस्थायी टिकट काउंटर ही संचालित रहेगा, जब तक कि निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता।

    Read Also-  विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से, अधिसूचना हुई जारी, जानिये कितने दिन का होगा मानसून सत्र

    रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने बताया कि यह परिवर्तन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है। स्टेशन के पिछले हिस्से में निर्माण कार्य जारी है, जिससे यात्रियों की आवाजाही में बाधा न हो, इसलिए काउंटर को शिफ्ट किया गया है।

    एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी
    रायपुर स्टेशन का पुनर्विकास चार चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में गुढ़ियारी कॉलोनी की ओर पुराने भवन और टिकट काउंटर को हटाकर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। आगामी चरणों में पार्सल ऑफिस को स्थानांतरित कर अस्थायी भवन का निर्माण और फिर स्टेशन के मुख्य हिस्से का कायाकल्प किया जाएगा।

    Read Also-  कीटनाशक दुकान में लूटपाट करने वाले छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के 6 सदस्य दोषी करार, अदालत ने सुनाई 7-7 साल की सजा

    पुनर्विकसित स्टेशन में यात्रियों के लिए कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिनमें शामिल हैं:

    • 16 एस्केलेटर और 42 लिफ्ट
    • 10 यात्री आरक्षण काउंटर और 10 टिकट बुकिंग विंडो
    • 74 आधुनिक टॉयलेट, 40 वाटर कूलर, और 300 किलोवाट का सोलर प्लांट
    • 6 मीटर चौड़े तीन फुटओवर ब्रिज और 26 कोच इंडिकेशन बोर्ड
    • 3,512 वर्गमीटर पार्सल क्षेत्र और 12,075 वर्गमीटर प्लेटफॉर्म शेल्टर
    • रिजर्व लॉज, मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्टेशन हब, और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट

    इसके अतिरिक्त, स्टेशन के आंतरिक भाग को बस्तर और छत्तीसगढ़ी कला से सजाया जाएगा, जिससे स्थानीय संस्कृति की झलक भी यात्रियों को देखने मिलेगी।

    Read Also-  अवैध शराब पर कार्रवाई करने गए SI से भाजपा पार्षद और भाजयुमो पदाधिकारी ने की अभद्रता, दी जान से मारने की धमकी, शिकायत दर्ज

    यात्रियों से अपील: नए स्थान पर टिकट बुकिंग की सुविधा का लाभ लें
    रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे नए अस्थायी काउंटर (प्लेटफॉर्म-7 के बाहर) से टिकट बुक कर अपनी यात्रा को सुगम बनाएं। यह स्थान पार्किंग क्षेत्र में स्थित है, जहां यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news raipur junction railway station raipur railway news raipur railway station raipur railway station news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    आरक्षण पर केंद्रीय मंत्री आठवले का बड़ा बयान, बोले- जातिवाद खत्म होने तक जारी रहे व्यवस्था

    राहुल गांधी की याचिका खारिज होने पर बोले सांसद वीडी शर्मा, ‘राजनीति में अपना व्यक्तित्व होना चाहिए’

    CM साय ने डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, राजनांदगांव के फर्टिलाइजर प्लांट और EMC 2.0 पर हुई चर्चा

    लूट की नीयत से रोका, विरोध किया तो चाकू से कर दिए कई वार; नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 9 सितंबर को

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब 3 दिन बरसेंगे बादल; कई जिलों में यलो अलर्ट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.