Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    BA-LLB छात्रों को बड़ी राहत, गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी ने रद्द किया री-एग्जाम

    July 24, 2026

    राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग

    July 23, 2026

    स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • BA-LLB छात्रों को बड़ी राहत, गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी ने रद्द किया री-एग्जाम
    • राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग
    • स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय
    • NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया
    • छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ हुआ ऐतिहासिक एमओयू
    • 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार
    • रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया किसानों की फसल खरीदारी का मुद्दा
    • डिजिटल सुशासन की राह पर छत्तीसगढ़: सेवा सेतु पर 35 विभागों की 564 सेवाएं, AI और भारतनेट से मिलेगी नई रफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, July 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » दुर्ग में अफीम की खेती का खुलासा, खेत में मिली फसल; भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष पर आरोप

    दुर्ग में अफीम की खेती का खुलासा, खेत में मिली फसल; भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष पर आरोप

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMarch 7, 2026 दुर्ग संभाग No Comments2 Mins Read

    दुर्ग। जिले के ग्रामीण इलाके में चोरी-छिपे अफीम की खेती किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 6 मार्च को छापेमारी कर कार्रवाई की, जिसमें खेत में अफीम की फसल पाई गई। मामला जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के समोदा गांव का बताया जा रहा है।

    जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में बड़े पैमाने पर अफीम की अवैध खेती की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो खेत में अफीम की फसल लगी मिली। शुरुआती जांच में करीब डेढ़ से दो एकड़ जमीन पर अफीम की खेती दिखाई दी है, जबकि स्थानीय लोगों के अनुसार कुल 4 से 5 एकड़ तक में फसल होने की आशंका जताई जा रही है।

    इस मामले में समोदा के सरपंच अरुण गौतम ने आरोप लगाया है कि अफीम की खेती भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष विनायक ताम्रकर और बृजेश ताम्रकर द्वारा कराई जा रही थी। सरपंच का यह भी कहना है कि जिस पंच ने पुलिस को इसकी सूचना दी, उसके साथ मारपीट भी की गई है।

    हालांकि, आरोपों को लेकर भाजपा नेताओं ने सफाई दी है। उनका कहना है कि उन्हें अफीम की खेती के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उनका दावा है कि जमीन अधिया प्रथा (आधी फसल के बंटवारे) पर खेती के लिए दी गई थी। जानकारी के मुताबिक झिंझरी गांव में प्रीतिबाला ताम्रकर और मधुबाला ताम्रकर के खेत में कुछ बाहरी, संभवतः राजस्थान के लोग चोरी-छिपे अफीम की खेती कर रहे थे।

    बताया जा रहा है कि यह खेत ग्राम समोदा और झिंझरी की सीमा पर स्थित है, जो राजस्व रिकॉर्ड में झिंझरी गांव में आता है। खसरा नंबर 310 की इस जमीन के भूमि स्वामी मधुबाला ताम्रकर और प्रीतिबाला ताम्रकर पिता सीताराम बताए गए हैं। इस खसरे में कुल 9 एकड़ 92 डिसमिल जमीन दर्ज है।

    सूचना मिलने के बाद पुलिस के साथ ही प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंचा। कलेक्टर और प्रशासनिक अधिकारियों ने खेत में पहुंचकर फसल का निरीक्षण किया और जांच के लिए सैंपल भी इकट्ठे किए गए।

    शुक्रवार शाम को अंधेरा होने के कारण कार्रवाई बीच में रोक दी गई। अब शनिवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में रायपुर से विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंचकर जांच और आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

    राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों के ASP-DSP बदले, देखें पूरी सूची…

    राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का विस्तार, छत्तीसगढ़ के चार संभागों में होंगे आयोजन

    छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश के आसार, कई जिलों में अलर्ट

    पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, IPS शंकर बघेल और आकाश शुक्ला को मिला अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी…

    गृह निर्माण मंडल की समीक्षा बैठक, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण पर जोर

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.