Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    ‘पुष्पा’ स्टाइल में सागौन तस्करी का खुलासा, छत्तीसगढ़-ओडिशा गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

    September 7, 2026

    तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    September 6, 2026

    भाजपा रायपुर जिला कार्यसमिति की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की रणनीति, 13 कार्यक्रम होंगे आयोजित

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘पुष्पा’ स्टाइल में सागौन तस्करी का खुलासा, छत्तीसगढ़-ओडिशा गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार
    • तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • भाजपा रायपुर जिला कार्यसमिति की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की रणनीति, 13 कार्यक्रम होंगे आयोजित
    • UCC को लेकर सरकार की तैयारी तेज, दुर्ग संभाग में राजनीतिक-सामाजिक संगठनों से होगी चर्चा
    • कांकेर में बड़ा निवेश घोटाला: 500 लोगों से 70 करोड़ की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
    • बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहनों संग साझा की पर्व की खुशियां
    • द्रोणाचार्य संगम-2026 में राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षकों को किया सम्मानित, कहा- शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी
    • राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, September 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » पंचायत चुनाव: अबूझमाड़ के ग्रामीण आजादी के बाद पहली बार करेंगे मतदान, तैयारियां पूरी

    पंचायत चुनाव: अबूझमाड़ के ग्रामीण आजादी के बाद पहली बार करेंगे मतदान, तैयारियां पूरी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareFebruary 22, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    Panchayat Elections 2025
    Panchayat Elections 2025

    Panchayat Elections 2025: छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में नक्सलियों के गढ़ को भेदने के बाद, सरकार पहली बार बीहड़ों में मतदान कराने जा रही है। सत्ता परिवर्तन का सबसे बड़ा लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है, जो लोकतंत्र की आहुति में अपनी सहभागिता निभाने के लिए उत्साहित हैं। यह मतदान ग्रामीणों के लिए पहली बार उनके गांव में आयोजित किया जा रहा है, जिसका मुख्य कारण नक्सलियों के किले को ढहाना है।

    रविवार को मतदान के लिए माहौल किसी पर्व जैसा है। नक्सली दंश के कारण इस क्षेत्र में सरपंच के चुनाव कराना काफी चुनौतीपूर्ण था, लेकिन अब स्थिति बदल गई है। अबूझमाड़ में सरपंची के लिए दर्जनों परिवारों के लोग मैदान में उतर आए हैं। कोहकामेटा पंचायत में 17 लोगों ने दावेदारी की थी, जिनमें से 14 लोग अब चुनाव लड़ रहे हैं।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा बयान, कहा- अच्छे इन्वेस्टर्स से इकोनॉमी में होगा फायदा

    36 ग्राम पंचायतों में होगा मतदान
    Panchayat Elections 2025:  कोहकामेटा वह इलाका है जहां पांच साल पहले मतदान दल केवल पेड़ के नीचे चुनाव कराकर शाम तक मुख्यालय लौट जाते थे। अब पुलिस थाना खुलने के बाद स्थिति सामान्य हो रही है। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतिम चरण में 23 फरवरी को ओरछा विकासखंड के 36 ग्राम पंचायतों में मतदान कराया जाएगा, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

    मतदान के लिए 10 सेक्टर बनाए गए
    कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिष्ठा ममगाईं ने जानकारी दी है कि ओरछा विकासखंड में 37 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 31 मतदान केंद्र को शिफ्ट किया गया है। यहां कुल 21,437 मतदाता हैं, जिनमें पुरुष मतदाता 10,629 और महिला मतदाता 10,808 हैं। स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए 10 सेक्टर बनाए गए हैं, जिनमें रिजर्व सहित 48 मतदान दल होंगे।

    Read Also-  सूरजपुर: जिला मंत्री की अगुवाई में निर्दलीय पार्षदों ने किया भाजपा में प्रवेश, उपाध्यक्ष बनाने का रास्ता हुआ साफ


    हेलीकॉप्टर से रवाना हुए मतदान दल
    Panchayat Elections 2025:  अति संवेदनशील क्षेत्रों के कस्तुरमेटा और मोहंदी मतदान केंद्रों के लिए मतदान दलों को पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर से रवाना किया गया। रिटर्निंग ऑफिसर के अनुसार, पंच पद के 393 में से 358 निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, जबकि 35 पंच पद के लिए मतदान कराया जाएगा। इसी प्रकार, सरपंच के 36 पदों में से 13 निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, और 23 पदों के लिए मतदान कराया जाएगा।

    दोपहर तक होगा मतदान
    निर्वाचन 23 फरवरी को सुबह 6:45 बजे से दोपहर 2 बजे तक संपन्न कराया जाएगा। मतदान दलों के रवाना होने के समय जिला पंचायत के रिटर्निंग ऑफिसर आकांक्षा शिक्षा खलखो, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सुमित गर्ग, संयुक्त कलेक्टर जय उरांव, एसडीएम अभयजीत मंडावी, जनपद के रिटर्निंग ऑफिसर सौरभ चौरसिया, और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर चिराग रामटेके उपस्थित थे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg news cg panchayat chunav 2025 cg panchayat election 2025 chhattisgarh panchayat chunav 2025 panchayat chunav 2025
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कोंडागांव में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जंगल से पिस्टल, बारूद और वॉकी-टॉकी बरामद

    साइबर ठगी के खिलाफ सुकमा पुलिस की मुहिम में जुड़े ए.आर. रहमान, जारी किया जागरूकता संदेश

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    भारत को मिली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, 2027 में होगा T20I का रोमांच

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित: शराब दुकानें और बार रहेंगे बंद, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, 28 जिलों में अलर्ट; कोरबा में 17 सेमी बारिश

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.