OP Choudhary Statement: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मीडिया से बातचीत में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण विचार साझा किए हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी बड़े इवेंट का आयोजन किया जाए लेकिन वास्तविक निवेश न हो, तो उसका कोई फायदा नहीं है। उनका मानना है कि निवेश का परिणाम महत्वपूर्ण होना चाहिए, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को फायदा हो सके।
Read Also- स्कूल के टॉयलेट में हुआ ब्लास्ट, चौथी कक्षा की बच्ची बुरी तरह झुलसी, परिजनों में आक्रोश
OP Choudhary Statement: चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उद्योग मंत्री ने दिल्ली-मुंबई से निवेश लाने में सफलता हासिल की है। छत्तीसगढ़ में 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की प्रक्रिया चल रही है। नया रायपुर में सेमीकंडक्टर और फार्मास्यूटिकल हब स्थापित करने की योजना है, जिससे विभिन्न सेक्टरों में अगले एक साल में काम दिखने लगेगा। इसके बाद GIS का आयोजन किया जाएगा, जिससे अधिक लाभ प्राप्त होगा।
Read Also- छत्तीसगढ़ से महाकुंभ जाने वाली 2 ट्रेनें कैंसिल: सारनाथ-नौतनवा एक्सप्रेस 28 फरवरी तक रद्द
OP Choudhary Statement: इसके साथ ही, वित्त मंत्री ने बताया कि आज छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य का बजट अनुमोदित किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि यह बजट सभी वर्गों के लिए लाभकारी होगा और राज्य के आर्थिक विकास को तेज करेगा।




