Kabirdham Latest News : कबीरधाम जिले के रणवीरपुर में आज सुबह एक रिहायसी इलाके में तेंदुआ घुस आया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। तेंदुए की मौजूदगी की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को दी। इसके बाद लोहारा वन परिक्षेत्र का अमला अलर्ट मोड पर आ गया है और वे तेंदुए पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
Kabirdham Latest News : वन विभाग के अधिकारी ग्रामीणों से अपील कर रहे हैं कि वे तेंदुए से दूर रहें और सतर्क रहें। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को अकेले बाहर न निकलने की सलाह दी जा रही है। वन विभाग इस स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तेंदुए को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है।
देखें वीडियो…
कबीरधाम जिले में तेंदुआ घुसने से हड़कंप, वन विभाग ने ग्रामीणों से की ये अपील pic.twitter.com/UMPR055zar
— khabarwaad (@khabarwaad) January 16, 2025




