रायपुर। CG Train Cancelled List: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर असुविधा का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि रेलवे ने सिलयारी-मांढर सेक्शन में रेलवे ब्रिज नंबर 403 पर स्लैब रिप्लेसमेंट और दाधापारा-बिलासपुर सेक्शन में गर्डर लांचिंग कार्य के चलते ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इस कारण 29 जून को कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है और कुछ देरी से चलेंगी।
Read Also- शादी के 20 दिन बाद पत्नी ने दिया धोखा, प्रेमी संग हुई फरार, पति ने थाने में दर्ज कराई FIR
रद्द की गई ट्रेनें
- 58201 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर (बिलासपुर से)
- 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर (रायपुर से)
- 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू (रायपुर से)
- 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू (बिलासपुर से)
- 68734 बिलासपुर-गेवरारोड मेमू (बिलासपुर से)
- 68733 गेवरारोड-बिलासपुर मेमू (गेवरारोड से)
Read Also- भांजी से दुष्कर्म करने वाले मामा को न्यायालय ने सुनाई 10 साल की सश्रम कारावास की सजा
CG Train Cancelled List: देरी से चलेंगी ये ट्रेनें
- 18241 दुर्ग-अम्बिकापुर एक्सप्रेस – 4 घंटे देरी
- 12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस – 3 घंटे 30 मिनट देरी
- 12859 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस – 3 घंटे 30 मिनट देरी
- 12860 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस – 3 घंटे देरी
- 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस – 1 घंटे देरी
Read Also- चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की हत्या, जंगल में छिपा मिला आरोपी, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
CG Train Cancelled List: परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें
- 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस अब गोंदिया–नैनपुर–जबलपुर–कटनी होते हुए छपरा जाएगी।
- 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस अब नैनपुर–जबलपुर–कटनी मार्ग से होकर बरौनी जाएगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य ले लें ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके। कार्य संपन्न होने तक ट्रेनों के संचालन में बदलाव की संभावना बनी रहेगी।




