PM Internship Scheme: देश की योग सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए सक्रिय है। मोदी सरकार ने बजट 2024-25 में “पीएम इंटर्नशिप स्कीम” का ऐलान किया, जिसके तहत TATA, ONGC जैसे प्रमुख कंपनियों में इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध होंगे। इस योजना के दूसरे चरण का रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है, और इच्छुक उम्मीदवार 12 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जा सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
पीएम इंटर्नशिप स्कीम 2025 के तहत 300 से अधिक कंपनियां 1,19,000 से ज्यादा इंटर्नशिप प्रदान कर रही हैं। आवेदक अपनी पसंद के अनुसार अधिकतम 3 इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर कोई ऑफर पसंद नहीं आता, तो वे दूसरे इंटर्नशिप के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
Read Also- सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, यहां 400 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन
आयु सीमा और योग्यता
PM Internship Scheme: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस स्कीम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के माता-पिता में से कोई भी सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए और परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। पात्रता के लिए केवल 10वीं, 12वीं, ITI, पॉलिटेक्निक, बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीबीए और बीफार्मा की डिग्री रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
इंटर्नशिप के क्षेत्र
इस योजना के तहत चयनित युवाओं को 25 क्षेत्रों में इंटर्नशिप मिलेगी, जिसमें बैंकिंग, ऑटोमोबाइल, एविएशन, एग्रीकल्चर, फार्मा, आईटी आदि शामिल हैं।
Read Also- इस शहर में तेजी से बढ़ रही गिद्धों की संख्या, जानें वजह
सैलरी और लाभ
PM Internship Scheme: चुने गए इंटर्न्स को हर महीने 5000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा, जिसमें से 4500 रुपये केंद्र सरकार और 500 रुपये संबंधित कंपनी द्वारा दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, युवाओं को एकमुश्त 6000 रुपये भी दिए जाएंगे।
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा, शैक्षणिक योग्यता सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे, और फॉर्म भरने के बाद उसे सबमिट करना होगा।
इस स्कीम से जुड़ी अधिक जानकारी और आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार यहां क्लिक करें।




