Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक्शन: बिना लाइसेंस उर्वरक-कीटनाशक बनाने वाले दो गोदाम सील

    July 22, 2026

    कोल लेवी के बाद आबकारी घोटाले में भी रामगोपाल अग्रवाल पर शिकंजा, 25 जुलाई तक EOW करेगी पूछताछ

    July 22, 2026

    छत्तीसगढ़ कैडर की IFS अधिकारी सातोविशा समाजदार की NHRC में प्रतिनियुक्ति

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक्शन: बिना लाइसेंस उर्वरक-कीटनाशक बनाने वाले दो गोदाम सील
    • कोल लेवी के बाद आबकारी घोटाले में भी रामगोपाल अग्रवाल पर शिकंजा, 25 जुलाई तक EOW करेगी पूछताछ
    • छत्तीसगढ़ कैडर की IFS अधिकारी सातोविशा समाजदार की NHRC में प्रतिनियुक्ति
    • रायपुर में राजनीतिक टकराव: कांग्रेस ने भाजपा और सरकार को घेरा, प्रदेशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान
    • 53 करोड़ की बोगस बिलिंग के मास्टरमाइंड को राज्य GST ने किया गिरफ्तार, 3 अगस्त तक न्यायिक रिमांड
    • लोकसभा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उठाया PDS बायोमेट्रिक का मुद्दा, केंद्र सरकार ने दिए वैकल्पिक व्यवस्था के स्पष्ट निर्देश
    • जगदलपुर जेल से फरार कैदी बस्तर पुलिस के हत्थे चढ़ा, चार महीने बाद हुई गिरफ्तारी
    • NEET पेपर लीक पर प्रदेश में सियासी संग्राम, रायपुर में तनाव, बिलासपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, July 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » प्रधानमंत्री मोदी ने की The Sabarmati Report की तारीफ, कहा- सच आ रहा सामने

    प्रधानमंत्री मोदी ने की The Sabarmati Report की तारीफ, कहा- सच आ रहा सामने

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 17, 2024Updated:November 17, 2024 ब्रेकिंग न्यूज No Comments3 Mins Read
    PM Narednra Modi Post on The Sabarmati Report
    PM Narednra Modi Post on The Sabarmati Report

    PM Narednra Modi Post on The Sabarmati Report: हाल में ही रिलीज हुई विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि सच सबके सामने आ रहा है और आखिरकार फैक्ट्स सामने आ ही जाते हैं।

    Read Also-  लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर सलमान खान, मुनव्वर फारूकी और श्रद्धा हत्याकांड का आरोपी, बढ़ाई गई सुरक्षा

    ‘द साबरमती रिपोर्ट’ पर क्या लिखा है पीएम नरेंद्र मोदी ने?
    पीएम मोदी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से आलोक भट्ट नाम के एक यूजर का एक्स पोस्ट रीपोस्ट किया है। इस पोस्ट में गोधरा कांड पर बनी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट का ट्रेलर भी इस्तेमाल किया गया है।

    पीएम मोदी ने रीपोस्ट करते हुए लिखा है, ” ये अच्छी बात है कि ये सच सामने आ रहा है और वो भी एक ऐसे तरीके से जिससे आम लोग इसे देख सकें। एक फेक नैरेटिव कुछ समय तक ही चल सकता है। आखिरकार, फैक्ट्स हमेशा सामने आते हैं!”

    Well said. It is good that this truth is coming out, and that too in a way common people can see it.

    A fake narrative can persist only for a limited period of time. Eventually, the facts will always come out! https://t.co/8XXo5hQe2y

    — Narendra Modi (@narendramodi) November 17, 2024

    बता दें कि पीएम मोदी ने जिस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, उसमें फिल्म देखने की 4 वजहें बताई गई हैं। इन वजहों के बारे में बताते हुए यूजर ने लिखा है कि ये फिल्म उन 59 लोगों के लिए सही मायने में श्रद्धांजलि है जिन्होंने गोधरा कांड में अपनी जान गंवाई थी।

    यूजर ने फिल्म को एक सराहनीय प्रयास बताते हुए लिखा है कि फिल्म के जरिए सबसे शर्मनाक घटनाओं में से एक की सच्चाई सामने आई है। उन्होंन फिल्ममेकर्स की संवेदनशीलता की भी तारीफ की।

    इसके जवाब में पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया देते हुए शुरुआत में ये भी लिखा था- ‘वेल सेड’

    गोधरा कांड पर बनी है ‘द साबरमती रिपोर्ट’
    विक्रांत मैसी की फिल्म साल 2002 में 27 फरवरी को गोधरा में हुए अग्निकांड पर बनाया गया है। तब गुजरात के गोधरा में अयोध्या से वापस लौट रही साबरमती एक्सप्रेस में सवार कारसेवकों की बोगी पर आग लगा दी गई थी। इस दिल दहला देने वाली घटना में 59 लोगों की जान चली गई थी। इसके एक दिन बाद 28 फरवरी से गुजरात में वीभत्स सांप्रदायिक दंगे हुए जिसमें करीब 1000 लोगों की जानें गई थीं।

    Read Also-  पहले दिन ‘द साबरमती रिपोर्ट’ ने छापे इतने करोड़, देखें फिल्म का कलेक्शन

    गोधरा कांड के दौरान सीएम थे पीएम मोदी
    बता दें जब ये कांड हुआ उस दौरान देश के पीएम गुजरात के सीएम थे। जिन्होंने घटना के कुछ दिन बाद ही 2 मार्च को एक आयोग बनाया जिसका काम इस घटना की चांज करना था।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    sabarmati report sabarmati report movie the sabarmati report the sabarmati report movie the sabarmati report real story
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की हिरासत का रायपुर में विरोध, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    भारत की बढ़ती वैज्ञानिक क्षमता और नवाचार का सशक्त प्रतीक है विक्रम-1 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    भारत ने रचा इतिहास, पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ का सफल प्रक्षेपण

    NEET आंदोलन में शामिल हुए अमित जोगी, भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक से की मुलाकात

    तेलंगाना में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, माओवादियों का विस्फोटक डंप बरामद

    पहले वनडे में भारत की शानदार जीत, इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.