Khabarwaad National desk: देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका में स्थित DPS स्कूल में सुबह-सुबह बम होने की खबरने सभी को हैरान कर दिया। दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
Read also: पुलिस को लगातार मिल रही सफलताएं, एक बार कार से बरामद किए 18 लाख से अधिक रुपए
इसके बाद पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित मदर मैरी स्कूल में आज सुबह बम की धमकी के संबंध में एक ईमेल प्राप्त हुआ। पुलिस ने बताया कि स्कूल को खाली कराया जा रहा है और स्कूल परिसर की गहन जांच की जा रही है। साउथ दिल्ली के एमिटी स्कूल और नई दिल्ली के संस्कृति स्कूल में भी बम की सूचना मिली है।
Read also: सहकारी बैंक के सीईओ निलंबित, चुनाव में एक पार्टी के लिए काम करने का आरोप
क्या बोली पुलिस?
दिल्ली पुलिस का कहना है धमकी भरे मेल्स के हिसाब से जांच की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमकी भरे ये ईमेल सुबह 4 बजे विदेश से किए गए थे। मयूर विहार मदर मेरी, नई दिल्ली के संस्कृति स्कूल में धमकी भरे मेल आए हैं। स्कूलों ने अभिभावकों से अपने बच्चों को घर वापस ले जाने को कहा है। एक मेल सुबह 4 बजे कई स्कूलों को भेजा गया है। मेल एक ही है सीसी बीसीसी काफी स्कूलों को किया गया है। इसमें डीपीएस वसंतकुंज, एमिटी साकेत भी शामिल हैं। इस बीच ग्रेटर नोएडा के स्कूलों में भी धमकी भरे कॉल्स आने के बाद नॉलेज पार्क में स्थित स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।




