महासमुंद। छत्तीसगढ़ पुलिस बल आरक्षक संवर्ग भर्ती परीक्षा 2023-24 की 9 दिसंबर 2025 को प्रकाशित अंतिम चयन सूची में जिला महासमुंद के लिए चयनित सभी आरक्षक (जीडी), आरक्षक (चालक) तथा आरक्षक (ट्रेड-मोची/डीआर) अभ्यर्थियों के लिए पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह ने दस्तावेज सत्यापन एवं चरित्र सत्यापन की तिथियां घोषित कर दी हैं।
सभी चयनित अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेजों के साथ तीन-तीन छायाप्रतियां, छह पासपोर्ट साइज फोटो तथा तीन प्रतियों में भरा हुआ अनुप्रमाणन फार्म (पृष्ठ-5 पर पहचान पत्र सक्षम अधिकारी से सत्यापित) लेकर पुलिस कार्यालय महासमुंद की स्थापना शाखा में उपस्थित होना अनिवार्य है।
वर्गवार दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम इस प्रकार है:
13 दिसंबर 2025 (शनिवार):
आरक्षक (जीडी) अनारक्षित वर्ग – क्रमांक 01 से 41 तक (कुल 41 अभ्यर्थी)
14 दिसंबर 2025 (रविवार):
– आरक्षक (जीडी) अन्य पिछड़ा वर्ग – क्रमांक 01 से 12 (कुल 12)
– अनुसूचित जनजाति – क्रमांक 01 से 23 तक (कुल 23)
– अनुसूचित जाति – क्रमांक 01 से 10 तक (कुल 10)
– आरक्षक (चालक) – कुल 03 अभ्यर्थी (अनारक्षित, ओबीसी, एसटी एक-एक)
– आरक्षक (ट्रेड-मोची/डीआर) – कुल 03 अभ्यर्थी
15 दिसंबर 2025 (सोमवार):
निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने वाले सभी अभ्यर्थी
पुलिस विभाग ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर पूर्ण दस्तावेजों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित हों, ताकि नियुक्ति प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।




