KHABARWAAD DURG. नारायणपुर जिले में हुए कांग्रेसी नेता विक्रम बैसा की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस हत्या से जुड़े तीन लोगों को दुर्ग जिले के भिलाई क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। जिसकी पुष्टी दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने की है। एसपी ने बताया, तीनों आरोपी दुर्ग जिले के ही रहने वाले है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर नारायणपुर के लिए रवाना किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार; दुर्ग पुलिस और नारायणपुर पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस जल्द मामले का खुलासा करेगी। बता दें कि विक्रम बैस ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष के पद पर थे।




