Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, April 25
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » बावनपरियों के मोहपाश में फंसे राजस्व विभाग के शहजादे — पुलिस ने किया “दीप जलाकर” स्वागत!

    बावनपरियों के मोहपाश में फंसे राजस्व विभाग के शहजादे — पुलिस ने किया “दीप जलाकर” स्वागत!

    adminBy adminOctober 27, 2025Updated:October 27, 2025 अपराध No Comments2 Mins Read

    जांजगीर/चांपा। दीपावली का पर्व — बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक। पर जांजगीर के रमन नगर में  लक्ष्मी जी की कृपा ताश की पत्तियों से तलाश की जा रही थी। तभी तो राजस्व विभाग के ये शहजादे दीपक नहीं, “बावन परियों” की झिलमिल में खोए हुए थे।

    दरअसल, शनिवार की रात पुलिस ने जब पटवारियों के इस ‘लक्ष्मी पूजन‘ समारोह पर छापा मारा, तो वहां दीये नहीं, दांव जल रहे थे। पुलिस ने 8 जुआरियों को ऐसे पकड़ा जैसे लक्ष्मी जी ने खुद कह दिया हो — “बस बेटा, अब बहुत पूजन हो गया।”

    रंगे हाथों पकड़े गए इन राजस्व रत्नों में कोई आम नाम नहीं, बल्कि राजस्व पटवारी संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तक शामिल थे — यानी लीडर भी लीडर ऑफ कार्ड्स!

    नामों की फेहरिस्त सुनिए — ज्योतिष कुमार सार्वे (ज्योतिष तो नाम में है, पर भविष्य नहीं भांप पाए), हेमचंद तिवारी, रवि राठौर, उमेश कुमार पटेल, गोविंद कांवर, राहुल प्रताप सिंह, देवेश अंबष्ट और एक निजी ऑपरेटर हरीश सिंह — जो शायद “सिस्टम” ऑपरेट कर रहा था।

    पुलिस ने बरामद किया:

    • ₹40,200 नकद (जो शायद लक्ष्मी माता को चढ़ावा था),
    • 52 पत्ती ताश (पूरी सेना तैयार थी),
    • 6 मोबाइल, 2 कार, 2 स्कूटी — यानी “चलो बेटा, जुए पर ही सरकारी व्हीकल टेस्टिंग कर लेते हैं।”

    लेकिन सबसे बड़ा खेल तो पुलिस ने खुद खेला —

    कार्रवाई तो कर ली, पर प्रेस नोट को “सीलबंद तिजोरी” में रख लिया।

    कहीं जनता को पता न चल जाए कि कलेक्टर साहब के राजस्व सितारे धरती पर उतर आए हैं।

    अब कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने इस पूरे खेल को गंभीरता से लिया है।

    उन्होंने आदेश जारी किया है कि “जांच प्रतिवेदन मिलने पर पटवारियों पर सिविल सेवा नियमों के तहत कार्यवाही हो।”

    अब देखना ये है कि ये कार्यवाही ताश की तरह फेंट दी जाएगी या वाकई किसी कार्ड को नीचे गिरा दिया जाएगा।

    कुल मिलाकर, राजस्व विभाग के ये ‘बावनपरी प्रेमी’ दीपावली पर जनता को एक नया संदेश दे गए —

    “बुराई पर अच्छाई की जीत भले ही हो,

    पर ताश की रानी पर दिल हारना सरकारी परंपरा है!”

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg crime cg crime alert CG Crime Breaking cg crime news CG crime news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    admin
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक

    डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.