Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, June 3
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » PRSU EXAM: पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने प्रवेश परीक्षा की तारीखों में किए बदलाव, सूचना दिए बगैर एग्‍जाम रद्द होने पर अभ्यर्थी परेशान

    PRSU EXAM: पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने प्रवेश परीक्षा की तारीखों में किए बदलाव, सूचना दिए बगैर एग्‍जाम रद्द होने पर अभ्यर्थी परेशान

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 20, 2024Updated:June 20, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    PRSU EXAM Khabarwaad.com
    PRSU EXAM Khabarwaad.com

    PRSU EXAM: पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में संचालित अध्ययनशाला यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट (यूटीडी) में प्रवेश के लिए बुधवार से प्रवेश परीक्षा शुरू हुई। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने प्रवेश परीक्षा तिथियों में बदलाव किए हैं, लेकिन इसकी सूचना छात्रों को नहीं दी गई।

    PRSU EXAM: विश्वविद्यालय की तरफ से जारी समय सारणी के मुताबिक 19 जून को दूसरी पाली में फोरेंसिक साइंस में प्रवेश के लिए परीक्षा थी, इस परीक्षा के विश्वविद्यालय प्रबंधन ने रद्द कर दिया है, लेकिन छात्रों को इसकी सूचना नहीं दी गई। जब छात्र परीक्षा देने के लिए विश्वविद्यालय पहुंच गए तब पता चला परीक्षा रद कर दी गई है। विश्वविद्यालय की इस कार्यशैली को लेकर छात्रों में नाराजगी भी देखी गई। छात्रों का कहना है कि हम दूर से सिर्फ परीक्षा देने के लिए आए हैं। किराया-भाड़ा लगा, साथ ही समय भी बर्बाद हुआ, प्रबंधन को इसकी कोई चिंता नहीं हैं। गौरतलब है कि पीआरएसयू यूटीडी में संचालित 38 विषयों में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है।

    Read Also-  सरगुजा में ASI और प्रधान आरक्षक समेत 23 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

    PRSU EXAM: जानकारी के मुताबिक शिक्षा सत्र 2024-25 के तहत यूटीडी प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया अप्रैल में शुरू की गई थी। इस बार भी साइंस में प्रवेश के लिए ज्यादा स्पर्धा है।एमएससी फिजिक्स, एमएससी केमेस्ट्री और एमएससी मैथ्स के लिए सीटों की तुलना में चार से पांच गुना ज्यादा आवेदन मिले हैं। वहीं आर्ट्स के विषय जैसे- भाषा विज्ञान, प्राचीन भारतीय इतिहास समेत अन्य विषयों में आवेदन कम मिले हैं। पिछले कुछ वर्षों से आर्ट्स की तरफ छात्रों का रुझान कम हुआ है। इस वजह से कुछ विषयों में सीटें खाली रह जाती है। विश्वविद्यायल में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रम के लिए 1500 से अधिक आवेदन मिले हैं।

    दो पालियाें में हो रही परीक्षा
    यूटीडी प्रवेश परीक्षा दो पालियों में हो रही है। प्रथम पाली दोपहर एक से दो बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर साढ़े तीन से साढ़े चार बजे तक है। परीक्षा के लिए 50 प्रश्न निर्धारित किए गए हैं।

    Read Also-  सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के दो सुरक्षाकर्मियों की मौत, एक घायल, ड्राइवर भी गंभीर रूप चोटिल

    यूटीडी में शुरू हो रहे नए पाठ्यक्रम की परीक्षा स्थगित
    पीआरएसयू यूटीडी में इस शिक्षा सत्र से फोरेंसिक साइंस, होटल मैनेजमेंट, एमकाम और एमए सिंधी चार पीजी पाठ्यक्रम शुरू हो रहे हैं। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रबंधन की तरफ से जारी समय सारणी में इन पाठ्यक्रमों के प्रवेश परीक्षा की तिथियां तय है, लेकिन प्रबंधन ने छात्रों को सूचना बगैर परीक्षा नहीं कराने का निर्णय ले लिया है।छात्र प्रवेश परीक्षा तय तिथि को पहुंच रहे हैं।अधिकारियों ने बताया कि शुरू हो रहे चार नए कोर्स के लिए बाद में परीक्षा ली जाएगी, इसकी जानकारी छात्रों को बाद में देंगे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    pandit ravishankar shukla university pandit ravishankar shukla university exam pandit ravishankar shukla university raipur pt ravishankar shukla university pt ravishankar shukla university raipur
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन

    बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट

    कमिश्नरेट प्रणाली का डर या फिर हादसा: पुलिस पेट्रोलिंग देख नदी में नव-युवक ने लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत

    धमतरी-वासियों के लिए गुड न्यूज़: नए ट्रामा यूनिट में गंभीर मरीजों को मिलेगा फौरन इलाज

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.