Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    पदोन्नति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ज्वाइनिंग डेट नहीं नियुक्ति वर्ष से गिनी जाएगी अर्हकारी सेवा

    September 6, 2026

    झीरम फैसले पर CM साय का कांग्रेस को जवाब- सबूत थे तो NIA को देते, जेब में लेकर क्यों घूमते रहे?

    September 6, 2026

    ‘जातिगत जनगणना से भाग रही मोदी सरकार’, नाना पटोले ने प्रारूप पर साधा निशाना

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पदोन्नति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ज्वाइनिंग डेट नहीं नियुक्ति वर्ष से गिनी जाएगी अर्हकारी सेवा
    • झीरम फैसले पर CM साय का कांग्रेस को जवाब- सबूत थे तो NIA को देते, जेब में लेकर क्यों घूमते रहे?
    • ‘जातिगत जनगणना से भाग रही मोदी सरकार’, नाना पटोले ने प्रारूप पर साधा निशाना
    • कोंडागांव में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जंगल से पिस्टल, बारूद और वॉकी-टॉकी बरामद
    • साइबर ठगी के खिलाफ सुकमा पुलिस की मुहिम में जुड़े ए.आर. रहमान, जारी किया जागरूकता संदेश
    • मंत्री रामविचार नेताम ने देखी सड़क की बदहाली, मौके से कलेक्टर को लगाई फटकार, अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश
    • ‘एजुकेशन डायलॉग’ में CM डॉ. मोहन यादव का युवा शिक्षा अधिकारियों से सीधा संवाद, बोले- कोई बच्चा पीछे न रहे
    • जस्टिस कृष्ण राम महापात्रा होंगे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस, केंद्र ने जारी किया आदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, September 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » धान खरीदी और नकली दवाइयों पर सवाल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की

    धान खरीदी और नकली दवाइयों पर सवाल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 8, 2025 राजनीति No Comments2 Mins Read
    धान खरीदी और नकली दवाइयों पर सवाल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की

    रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य में पार्टी के संगठन सृजन अभियान, नकली दवाइयों, धान खरीदी और एआई (AI) द्वारा अश्लील फोटो बनाने के मामलों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए किसानों और आम जनता के हितों की रक्षा की मांग की है।

    नकली और अमानक दवाइयों पर PCC चीफ ने उठाए सवाल
    प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पूरे प्रदेश में कफ सिरप और अन्य अमानक दवाइयां धड़ल्ले से बेची जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपने फायदे के लिए जनता के जान-माल को जोखिम में डाल रही है। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ में नकली दवाइयों का व्यापार चल रहा है, लेकिन सरकार इस पर गंभीर नहीं है।

    धान खरीदी और MSP को लेकर किसानों की चिंता
    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने धान खरीदी को लेकर कहा कि राज्य में अभी तक 6 लाख किसान पंजीकृत नहीं हो पाए हैं। उन्होंने बताया कि एग्रीस्टेक पोर्टल के कारण कई किसान वंचित रह गए हैं। उन्होंने मांग की कि सोसायटियों में भी किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए।

    दीपक बैज ने स्पष्ट किया कि 1 नवंबर से प्रदेश में धान खरीदी शुरू होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि धान की वर्तमान कीमत 3,100 रुपए प्रति क्विंटल है और केंद्र द्वारा बढ़ाए गए MSP के अनुसार किसानों को 3,286 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी करनी चाहिए।

    Read Also-  सरगुजा से क्रिप्टो घोटाले का आरोपी गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ले गई ट्रांजिट रिमांड पर

    IIIT में AI का उपयोग कर अश्लील फोटो बनाने का मामला
    नवा रायपुर स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) में एक छात्र द्वारा AI के जरिए 36 छात्राओं के अश्लील फोटो-वीडियो बनाने के मामले पर दीपक बैज ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है और सरकार को तत्काल संज्ञान लेकर जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा, AI का दुरुपयोग कर फोटो से छेड़छाड़ की गई है। भविष्य में ऐसे मामले बढ़ सकते हैं। इसलिए तुरंत कार्रवाई आवश्यक है।

    कांग्रेस संगठन सृजन अभियान जारी
    प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस संगठन सृजन का कार्य राज्य भर में लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता जिलों का दौरा कर जनता और स्थानीय नेताओं से चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “इस तरह की लोकतांत्रिक सक्रियता और संगठनात्मक कार्य केवल कांग्रेस में ही संभव है।”

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg hindi news cg latest news cg new cg political news chhattisgarh political updates chhattisgarh politics news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    ‘जातिगत जनगणना से भाग रही मोदी सरकार’, नाना पटोले ने प्रारूप पर साधा निशाना

    झीरम फैसले पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत बोले- जमीनी आरोपियों तक सीमित रही कार्रवाई, साजिश की जांच बाकी

    BJP ने जारी किया ‘जातिवाद की चाय’ वाला पोस्टर, धनेंद्र साहू बोले- कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई भाजपा

    UCC, मास्टर प्लान से लेकर जल संरक्षण तक… धनेंद्र साहू ने सरकार पर साधा निशाना, बोले-

    वंदे मातरम् के 2 मिनट के प्रस्ताव पर सियासत तेज, उपमुख्यमंत्री अरुण साव बोले- कांग्रेस करती है तुष्टिकरण की राजनीति

    PM मोदी के बयान पर भड़के दीपक बैज, बोले- युवाओं को ‘दिमागी नक्सली’ कहना गलत

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.