Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मुख्यमंत्री मोहन यादव की सौगात, अतिथि शिक्षकों को 10 CL देने का निर्णय

    July 25, 2026

    CGPSC भर्ती घोटाला : ED ने टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने 7 दिन की रिमांड पर सौंपा

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM विष्णुदेव साय- राष्ट्रहित सर्वोपरि, उनका निर्णय प्रेरणादायी

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री मोहन यादव की सौगात, अतिथि शिक्षकों को 10 CL देने का निर्णय
    • CGPSC भर्ती घोटाला : ED ने टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने 7 दिन की रिमांड पर सौंपा
    • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM विष्णुदेव साय- राष्ट्रहित सर्वोपरि, उनका निर्णय प्रेरणादायी
    • शराब घोटाला केस: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की न्यायिक हिरासत 5 अगस्त तक बढ़ी
    • धमतरी में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, 53 पेटी शराब के साथ दो गिरफ्तार
    • धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में आए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, बोले- इस्तीफा वापस लिया जाए
    • ‘सिर्फ इस्तीफा नहीं, शिक्षा व्यवस्था में बदलाव जरूरी’— धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की पहली प्रतिक्रिया
    • ‘देश के युवाओं ने सरकार को झुकाया’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले दीपक बैज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, July 26
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » CG News: एम्स में MBBS के छात्र-छात्राओं के साथ रैगिंग, सेकंड ईयर स्टूडेंट के साथ गाली गलौज का आरोप

    CG News: एम्स में MBBS के छात्र-छात्राओं के साथ रैगिंग, सेकंड ईयर स्टूडेंट के साथ गाली गलौज का आरोप

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 29, 2024 अपराध No Comments4 Mins Read
    Ragging Case in Aiims
    Ragging Case in Aiims

    Ragging Case in Aiims: छत्तीसगढ़ के रायपुर एम्स में एमबीबीएस के 2023 बैच के छात्र-छात्राओं के साथ रैगिंग का मामला सामने आया है। घटना 15-16 नवंबर की रात की बताई जा रही है। इस दौरान एम्स में 14 से 17 नवंबर तक ओरियाना फेस्ट चल रहा था। इसमें डीजे, लाइव कन्सर्ट समेत कई प्रोग्राम हुए थे।

    घटना 15-16 दिसंबर की
    हाल ही में पं. जवाहरलाल नेहरू सरकारी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला आया था। इसमें एक छात्र को 10 दिनों व बाकी चार छात्रों को एक माह के लिए कॉलेज से सस्पेंड किया गया था। 2023 बैच के छात्र अब सेकंड ईयर में पहुंच गए हैं यानी वे सीनियर हो गए हैं। पत्रिका की पड़ताल में पता चला है कि इसी बैच के छात्र-छात्राओं के साथ सीनियर छात्रों ने रैगिंग की।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में कल से 2 दिसंबर तक बारिश की चेतावनी, बंगाल में बने सिस्टम से बदलेगा मौसम

    वकील को शिकायत के बाद खुला मामला
    Ragging Case in Aiims:  बताया जाता है कि सभी को आधी रात एक कमरे में बुलाया। वहां इंट्रोडक्शन से लेकर नाच-गाना करवाया गया। यही नहीं गाली-गलौज का भी आरोप है। इसके बाद आधी रात खेल ग्राउंड में उन्हें खुले में रखकर प्रताड़ित किया गया। अलसुबह उन्हें होस्टल में जाने दिया गया।

    घटना के बाद कई छात्र-छात्राओं की हालत खराब हो गई। बताया जाता है कि छात्राें ने घटना की जानकारी अपने पैरेंट्स को भी नहीं दी है। ऐसे में उन्होंने मामले की जानकारी देने के लिए एक अलग ही कदम उठाया। मामले के खुलासे के बाद एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक होने की जानकारी है। इसमें दोषी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

    Read Also-  आयुष्मान भारत योजना के तहत रायपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष कैंप का आयोजन

    कमेटी को नहीं महिला अधिवक्ता को मेल से मामले का खुलासा
    Ragging Case in Aiims:  मामले का खुलासा तब हुआ, जब 2023 बैच के छात्रों ने राजधानी की एक महिला अधिवक्ता को घटना के बारे में मेल किया। इसके पहले छात्रों ने एम्स की एंटी रैगिंग कमेटी को कोई जानकारी नहीं दी। इसलिए मामले का खुलासा कुछ देर से हुआ है। दरअसल नेहरू मेडिकल कॉलेज हो या एम्स, छात्र रैगिंग की शिकायत कॉलेज की कमेटी को नहीं करते। उन्हें डर रहता है कि उनके नाम का खुलासा न हो जाए। नेहरू कॉलेज में भी छात्रों ने कमेटी के बजाय रैगिंग की शिकायत नेशनल हेल्पलाइन पर की।

    वहां से मेल आने के बाद कॉलेज प्रबंधन सक्रिय हुआ था और आनन-फानन में एंटी रैगिंग की कमेटी की बैठक हुई और दोषी छात्रों को सस्पेंड किया गया। यही नहीं मामले में केवल एक छात्र को 10 दिन के लिए सस्पेंड किया गया था। नेशनल कमेटी के आदेश के बाद दोषी बाकी चार छात्रों को भी एक-एक माह के लिए सस्पेंड किया गया।

    Read Also-  भूमि क्रय-विक्रय में अनियमितता, पटवारी तत्काल प्रभाव से निलंबित

    2023 बैच के ही छात्राें ने कहा सीनियर पर लगे आरोप गलत
    एम्स प्रबंधन का दावा है कि 2023 बैच के कुछ छात्रों ने ही एंटी रैगिंग कमेटी को मेल कर सीनियर पर लगे आरोप को गलत बताया है। मामले का खुलासा होने के बाद कमेटी को गुमनाम मेल मिला है। हालांकि इसमें मेल करने वाले की आईडी से समझ आ जाएगा कि मेल कहां से आया है? विशेषज्ञों के अनुसार घटना के खुलासे के बाद 2023 बैच या किसी अन्य छात्राें से गुमनाम मेल करवाया जा सकता है। दरअसल रैगिंग की घटना से एम्स की छवि खराब होगी। ऐसे में ये मेल भी सवालों के घेरे में है। हालांकि प्रबंधन का दावा है कि इस मेल के बाद भी मामले की जांच की जा रही है।

    पीआरओ एम्स डॉ. मृत्युंजय राठौर की रायपुर एम्स में रैगिंग के प्रति जीरो टालरेंस की नीति है। 2023 बैच के कुछ छात्रों ने एंटी रैगिंग कमेटी को गुमनाम मेल कर सीनियर्स पर लगे आरोपों को गलत बताया है। फिर भी मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    AIIMS Ragging Case Ragging Case in Aiims raipur aiims raipur news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    ‘कवच’ ने पास किया बड़ा टेस्ट, ऑटोमैटिक ब्रेकिंग और SOS फीचर का सफल ट्रायल

    NEET मुद्दे पर भी गरजे भूपेश बघेल, बोले- धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, छात्रों को मिले न्याय

    रायपुर में अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, 20 ट्रक-ट्रेलरों पर चालानी कार्रवाई

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी राहत, जमानत के खिलाफ याचिकाएं खारिज

    प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

    राजीव भवन बवाल पर सियासत तेज, एफआईआर को लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.