रायगढ़। शहर के ढिमरापुर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे बालू से लदी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुल से नीचे पलट गई। हादसे में वाहन पर सवार सात मजदूर दब गए, जिनमें दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन पुल से नीचे गिर गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी मजदूरों को बाहर निकाला गया।
किसी की मौत नहीं हुई, लेकिन दो मजदूरों की हालत गंभीर होने से उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।




