Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    ‘कवच’ ने पास किया बड़ा टेस्ट, ऑटोमैटिक ब्रेकिंग और SOS फीचर का सफल ट्रायल

    July 25, 2026

    ओवरटाइम स्कैम: हाईकोर्ट से संजीव जैन समेत 4 आरोपियों को नियमित जमानत

    July 25, 2026

    प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा: रायपुर में 16 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘कवच’ ने पास किया बड़ा टेस्ट, ऑटोमैटिक ब्रेकिंग और SOS फीचर का सफल ट्रायल
    • ओवरटाइम स्कैम: हाईकोर्ट से संजीव जैन समेत 4 आरोपियों को नियमित जमानत
    • प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा: रायपुर में 16 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
    • अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़: सीक्रेट चेंबर से 37.940 किलो गांजा जब्त
    • हाई कोर्ट सख्त: प्रशासनिक जरूरतों के नाम पर चाइल्ड केयर लीव नहीं रोकी जा सकती
    • NEET मुद्दे पर भी गरजे भूपेश बघेल, बोले- धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, छात्रों को मिले न्याय
    • बेंगलुरु दौरे से लौटे सीएम साय, बिजली बिल समाधान योजना पर दी बड़ी जानकारी
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, July 25
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Raigarh Breaking News: सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर खुलवाए ग्रामीणों के खाते, धोखाधड़ी के मामले में चार गिरफ्तार

    Raigarh Breaking News: सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर खुलवाए ग्रामीणों के खाते, धोखाधड़ी के मामले में चार गिरफ्तार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 24, 2024Updated:June 24, 2024 अपराध No Comments4 Mins Read
    Raigarh Breaking News
    Raigarh Breaking News

    Raigarh Breaking News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ग्रामीण क्षेत्रों के भोले भाले ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर उनके खातो का दुरूपयोग करने का मामला सामने आया है। रायगढ़ पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी समेत धोखाधड़ी में शामिल इंडसइंड बैंक प्रबंधक और कर्नाटका बैंक के कर्मचारी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि महादेव सट्टा एप एवं लोटस एप में पैसों के अवैध लेन देन हेतु ग्रामीणों को गुमराह कर उनके बैंक अकाउंट का आपराधिक दुरुपयोग करने पर गिरोह के दो सदस्यों और स्थानीय इंडसइंड बैंक प्रबंधक और कर्नाटका बैंक के कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। खाता धारकों के खाता किट की जप्ती कर आगे की जांच की जा रही है। गिरफ्तार 04 आरोपियों को धोखाधड़ी के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

    Read Also-  ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद हुआ जोरदार ब्लास्ट, बादलों में छाया धुआं-धुआं… सामने आयी दमकल टीम की लापरवाही

    इस तरह आया मामला सामने
    Raigarh Breaking News: जूटमिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सराईभद्दर निवासी जीवनलाल साहू का करीब 07-08 माह पूर्व उसके परिचित गांधी नगर जूटमिल में रहने वाले अरूण रात्रे द्वारा शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर इंडसइंड बैंक रायगढ़ में खाता खुलवाया था। जीवन साहू को उसके खाते में कभी रकम लेन-देन होने की जानकारी मोबाईल मैसेज और ई-मेल पर मिलने पर खाता खोलने वाले बैंक मैनेजर दिनेश यादव से मिला जो अपनी व्यस्तता बताकर बैंक से लौटा देते थे।

    कई लोगों का खुलवाया खाता
    इसी दौरान इसे जानकारी मिली कि अरूण रात्रे द्वारा सराईभद्दर और आसपास के कई लोगों का खाता खुलवाया है। जब इसने अरूण से पूछताछ किया तो अरूण भी इसे घूमाने लगा और तब इसने पुलिस में शिकायत करना उचित समझा।

    22 जून को थाने में दर्ज हुआ मामला
    Raigarh Breaking News: मामला एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के संज्ञान में आने पर साइबर सेल डीएसपी अभिनव उपाध्याय एवं थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज को बारीकी से जांच करने निर्देशित किया गया। जूटमिल थाना प्रभारी ने 22 जून को धारा 420, 120(बी), 409 आईपीसी धारा 8 अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद किया गया।

    Read Also-  हैरतअंगेज है मध्य प्रदेश का ये लड़का! सांप ने कांटा तो उसे ही पकड़कर ले गया अस्पताल, लोगों ने देखकर कहा – सिरफिरा है क्या?

    गिरोह के ठगी का तारीका 
    आरोपी सुनील साहू का संपर्क सट्टा गिरोह के साथ हुआ जिन्होंने उसे बैंक खाते खुलवाने की एवज में 15 से 20 हजार देने की बात कही। उसने रायगढ़ में उसके परिचित अरुण रात्रे निवासी ग्राम छिन्द सारंगढ़ हाल मुकाम गांधीनगर जूटमिल को लोगों के खाता खुलवाने पर कमीशन की बात बताये और अरुण रात्रे एवं सुनील  साथ इंडसइंड बैंक जाकर अपना बैंक अफसर दिनेश यादव से खाता खुलवाये।

    बैंक अफसर भी ठगी करने में हुए शामिल
    सुनील साहू ने अरुण रात्रे को 12-15 हजार रूपये कमीशन दिया, इसके बाद इन्होंने खाता खुलवाने के लिए इंडसइंड बैंक के ऑपरेशन मैनेजर दिनेश यादव और कर्नाटका बैंक के सेल्स एशोसियेट दीपक गुप्ता को खाता खुलवाने में 4-5 हजार कमीशन दिये जिसके बाद बैंक अफसर भी इनके साथ लोगों का खाता खुलवाकर ठगी करने में शामिल हो गये।

    खातों को होल्ड कराया जा रहा 
    एकाउंट स्कैम रायगढ़ पुलिस के संज्ञान में आने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए इस स्कैम की जांच कर आरोपियों पर अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तारी की गई। जूटमिल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने आरोपियों द्वारा खुलवाये गए बैंक खातों को होल्ड कराया जा रहा है, इन खातों में लाखों रुपए के ट्रांजैक्शन की जानकारी मिली है।

    Read Also-  सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी का विरोध शुरू, कहा- ‘बिहार में घुसने नहीं देंगे’

    खर्च कर दी कमीशन की राशि
    पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक, साइबर सेल एवं जूटमिल थाना को मामले की बारीकी से जांच के निर्देश दिए गए हैं। आरोपियों ने कमीशन के रुपए को खर्च कर देना बताएं है। आरोपी सुनील साहू और अरुण रात्रे से कुछ व्यक्तियों के खाता किट वजह सबूत बरामद कर जप्त किया गया है।

    और भी मामलों का हो सकता है खुलासा
    आरोपियों को धोखाधड़ी के अपराध में न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। मामले की तफ्तीश और भी गहनता से की जा रही है ताकि इस प्रकार के फर्जी खाता खुलवाने वालों का पता लगाया जा सके। अभी तक की जाँच में पुलिस को 50 से अधिक ऐसे और खाते मिले हैं जिनके ट्रांजेक्शन संदिग्ध हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh news latest news madhya pradesh news raigarh raigarh crime news raigarh news raigarh news cg raigarh news today raigarh news video raigarh today news today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    शेयर मार्केट में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 2 करोड़ से अधिक की ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तार

    जगदलपुर जेल से फरार कैदी बस्तर पुलिस के हत्थे चढ़ा, चार महीने बाद हुई गिरफ्तारी

    अपहरण, लूट और हत्या मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद, 10-10 हजार का जुर्माना

    मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    बालोद में महिला का अपहरण कर गैंगरेप का आरोप

    बस्तर पुलिस की सतर्कता से गांजा तस्करी विफल, 12.7 किलो गांजा बरामद

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.