Raipur-Ambikapur-Bilaspur air service: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल से रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर हवाई सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने इसे छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि यह विमान सेवा क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के विस्तार का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इस सेवा का आरंभिक किराया मात्र 999 रुपए है, जिससे आम जनता भी हवाई यात्रा का लाभ उठा सकेगी।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए परिवर्तनों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सेवा प्रधानमंत्री के उस सपने को साकार करती है जिसमें उन्होंने कहा था कि “हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज की सवारी करेगा।” उन्होंने यह भी कहा कि सरगुजा और बस्तर जैसे दूरस्थ क्षेत्रों की एयर कनेक्टिविटी से नागरिकों को सुविधाएं मिलेंगी और इन क्षेत्रों में पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी।
Read Also- रायपुर नगर निगम में हुआ वार्डों का आरक्षण, जानिए किस वार्ड में कौन से वर्ग का होगा पार्षद
Raipur-Ambikapur-Bilaspur air service: मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि राज्य सरकार ने अंबिकापुर के एयरपोर्ट के विकास के लिए 80 करोड़ रुपए की लागत से काम किया है, और अब माँ महामाया एयरपोर्ट, अंबिकापुर को थ्री सी वीएफआर श्रेणी का लाइसेंस प्राप्त हो चुका है, जिससे 72-सीटर एटीआर-72 विमानों का संचालन संभव होगा।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर को वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, दिल्ली और कोलकाता से जोड़ने की योजना पर काम जारी होने की बात कही। उन्होंने छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहरों और इको-टूरिज्म की अपार संभावनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि अब चित्रकोट जलप्रपात, गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व और रामगढ़ की पहाड़ियों जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल देश-विदेश के पर्यटकों के लिए और अधिक सुलभ होंगे।
Read Also- केंद्र सरकार ने 18 OTT प्लेटफॉर्म को किया ब्लॉक, अश्लील और भद्दे कंटेंट की वजह लिया फैसला
Raipur-Ambikapur-Bilaspur air service: मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य सरकार ने नई उद्योग नीति के तहत होम स्टे और रिसॉर्ट्स जैसे उद्यमों को विशेष प्रोत्साहन दिया है, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बन रहे हैं। उनका उद्देश्य अगले चार वर्षों में छत्तीसगढ़ को विमानन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।
नई हवाई सेवा के संचालन के लिए फ्लाई बिग चार्टर कंपनी 19-सीटर ट्विन औटर विमानों का इस्तेमाल करेगी। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस नई विमान सेवा का लाभ उठाएं और सरगुजा की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लें।




