Raipur By- Election Result: रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की मतगणना 23 नवंबर, शनिवार को सेजबहार स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि मतगणना का कार्य सुबह 8 बजे से शुरू होगा। पहले चरण में पोस्टल बैलेट की गणना की जाएगी और इसके बाद, सुबह साढ़े 8 बजे से ईवीएम के मतों की गिनती की जाएगी।
Read Also- छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से जारी, दिसंबर में हो सकती है घोषणा
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि इस उपचुनाव की मतगणना के लिए दो सहायक रिटर्निंग अधिकारियों और चार अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। मतगणना हॉल में 14 टेबलों पर ईवीएम के मतों की गिनती की जाएगी, जो कुल 19 राउंड में पूरी होगी। इसके अलावा, पोस्टल बैलेट की गणना के लिए एक अतिरिक्त टेबल भी स्थापित की गई है। प्रत्येक टेबल पर एक काउंटिंग सुपरवाइजर, काउंटिंग असिस्टेंट और माइक्रो आब्जर्वर तैनात होंगे, जो मतगणना की पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।
Read Also- झूठे आरोपों से तंग आकर शख्स ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में सामने आई ये बात
Raipur By- Election Result: मतगणना के दौरान, रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा डाटा कम्पाइलेशन और अपलोडिंग के लिए एक विशेष सेक्शन का निर्माण किया गया है। यहां से मतगणना की जानकारी भारत निर्वाचन आयोग के इनकोर काउटिंग एप्पलिकेशन के माध्यम से अपलोड की जाएगी, जिसे आमजन https://results.eci.gov.in लिंक के माध्यम से लाइव देख सकेंगे।
Read Also- रिश्वत लेते एसईसीएल के दो अफसर रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी ने की कार्रवाई….
कंगाले ने यह भी बताया कि मतगणना हॉल में केवल अभ्यर्थी और उनके मतगणना एजेंट्स को ही प्रवेश की अनुमति होगी। अन्य किसी भी अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश निषेध रहेगा। मतगणना हॉल में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल, स्मार्टवॉच, कैमरा, आईपैड, लैपटॉप, गुटखा या तम्बाकू लेकर आना प्रतिबंधित रहेगा। रिटर्निंग ऑफिसर अपने विवेक से किसी भी व्यक्ति को मतगणना हॉल से बाहर जाने का निर्देश दे सकते हैं और यह निर्देश बाध्यकारी होंगे। किसी भी विवाद की स्थिति में रिटर्निंग ऑफिसर कानूनी कार्रवाई भी कर सकते हैं।
Read Also- नवजात का शव मिलने से फैली सनसनी, कुत्तों ने नोचकर शव को किया क्षतिग्रस्त
Raipur By- Election Result: सुरक्षा के दृष्टिकोण से, मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रत्येक स्तर पर सुरक्षाकर्मियों द्वारा प्रत्येक व्यक्ति की गहन जांच की जाएगी, और हर व्यक्ति को अपनी पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही, हर मतगणना टेबल पर एनालॉग कैल्क्यूलेटर की व्यवस्था की गई है, जिसका उपयोग अभ्यर्थी या उनके मतगणना एजेंट्स कर सकते हैं। मतगणना के परिणाम घोषित होने के 7 दिनों के भीतर, अधिकतम मत प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी द्वारा ईवीएम की बर्न्ट मेमोरी/माइक्रोकंट्रोलर की जाँच और सत्यापन हेतु आवेदन किया जा सकता है, जिसके लिए 40,000 रुपये प्रति ईवीएम सेट शुल्क लिया जाएगा।




