रायपुर। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत का भाजपा सरकार पर हमला, धान खरीदी में रकबा काटने और चंदखुरी राम मूर्ति हटाने पर साधा निशानार्व खाद्य मंत्री एवं कांग्रेस नेता अमरजीत भगत भगत ने धान खरीदी को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि किसानों का रकबा मनमाने ढंग से काटा जा रहा है, कई जगहों पर शून्य कर दिया गया है। सरकार किसानों पर दादागिरी और हेकड़ी दिखा रही है, जिससे किसान खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि काटा गया रकबा तुरंत बहाल किया जाए।
नई जमीन गाइडलाइन पर भगत ने कहा कि रजिस्ट्री में कमी से राजस्व वसूली घटी है, यह सरकार का अपना घाटा है। मुखिया से सुझाव मांगने की बात पर हंसी आती है, सारा अधिकार उनके पास है तो समस्या किसके कहने पर पैदा की गई।
चंदखुरी में कांग्रेस सरकार द्वारा स्थापित भगवान राम की मूर्ति को हटाकर दूसरी जगह स्थापित करने पर भगत ने भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा राम के नाम पर ढोंग और दिखावा करती है। खुद कुछ नहीं कर सके, अब हमारी स्थापित मूर्ति में कमी निकाल रहे हैं। भगवान के कई रूप हैं, जरूरी नहीं भाजपा जो चाहे वैसा ही देखे। मूर्ति को हटाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।




