रायपुर। खुला दूध विक्रेताओं के खिलाफ कथित दुष्प्रचार करने वाली डेयरी कंपनी के मैनेजरों ने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। इससे एक दिन पहले सर्व यादव समाज ने कंपनी के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी थी। माफी के बाद समाज ने कार्रवाई की मांग एवं आंदोलन की घोषणा वापस ले ली।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप यदु ने बताया कि सर्व यादव समाज ने रायपुर, भाटापारा-बलौदाबाजार सहित कई जिलों में प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। ज्ञापन में आरोप लगाया गया था कि कंपनी अपनी पैकेज्ड दूध की बिक्री बढ़ाने के लिए पैंफलेट छपवाकर बांट रही है, जिसमें खुला दूध को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया जा रहा है।
समाज ने दो दिन में सार्वजनिक माफी न मांगने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। इसके एक दिन बाद कंपनी प्रबंधन ने माफी मांग ली।




