सूरज दास मानिकपुरी
KHABARWAAD KABEERDHAM. जिले में एक साल पहले हुए बलात्कार की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने शिकायत करते हुए पुलिस को बताया कि उसने उसकी अश्लील तस्वीर खींचकर ब्लैकमेल किया और फिर उसके साथ अनाचार किया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने दुष्कर्म के बाद उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी।
कुंडा थाना पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी जयसिंह चेलक को उसके घर में दबिश देकर लूंगी में ही गिरफ्तार किया और उसे कोर्ट में पेश कर जेल दाखिल कर दिया है।




