Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, April 29
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » RBI ने Junio Payments को दी मंजूरी: अब बिना बैंक अकाउंट के भी कर सकेंगे डिजिटल पेमेंट

    RBI ने Junio Payments को दी मंजूरी: अब बिना बैंक अकाउंट के भी कर सकेंगे डिजिटल पेमेंट

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 8, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    RBI ने Junio Payments को दी मंजूरी: अब बिना बैंक अकाउंट के भी कर सकेंगे डिजिटल पेमेंट

    RBI Junio Payments: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बदलते डिजिटल युग को ध्यान में रखते हुए Junio Payments Private Limited को डिजिटल वॉलेट सेवाएं शुरू करने की अनुमति दे दी है। इस पहल के जरिए अब ऐसे यूजर्स भी ऑनलाइन भुगतान (Online Payment) कर सकेंगे जिनके पास बैंक खाता नहीं है।

    भारत आज दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल सबसे तेजी से बढ़ा है। छोटी दुकानों से लेकर बड़े मॉल तक, हर जगह यूपीआई (UPI) और अन्य डिजिटल माध्यमों से भुगतान किया जा रहा है। लेकिन अब आरबीआई की इस नई पहल से डिजिटल पेमेंट का दायरा और भी बढ़ने वाला है।

    बच्चों और युवाओं के लिए जूनियो की खास सुविधा
    जूनियो पेमेंट्स की शुरुआत अंकित गेरा और शंकर नाथ ने खास तौर पर बच्चों और युवाओं के लिए की है। इस ऐप का उद्देश्य बच्चों को जिम्मेदारी से पैसे खर्च करने और बचत की आदत सिखाना है। माता-पिता इस ऐप में अपने बच्चों के लिए पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं और हर ट्रांजेक्शन पर नजर भी रख सकते हैं।

    Read Also-  1 से 19 दिसंबर तक चलेगा संसद का शीतकालीन सत्र, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दी जानकारी

    एप में खर्च की सीमा तय करने, टास्क रिवॉर्ड, और सेविंग गोल्स जैसी सुविधाएं दी गई हैं, जिससे बच्चों को वित्तीय समझ (Financial Literacy) विकसित करने में मदद मिलती है। अब तक दो मिलियन से अधिक यूजर्स जूनियो ऐप से जुड़ चुके हैं।

    कैसे करेगा काम जूनियो पेमेंट्स
    जूनियो की सबसे बड़ी खासियत यह है कि बच्चे बिना बैंक अकाउंट के भी यूपीआई क्यूआर कोड स्कैन करके पेमेंट कर सकेंगे। यह सुविधा एनपीसीआई (NPCI) के यूपीआई सर्कल इनिशिएटिव से जुड़ी है, जिसके तहत माता-पिता अपने यूपीआई अकाउंट को बच्चों के डिजिटल वॉलेट से लिंक कर सकते हैं।

    इस कदम से न केवल डिजिटल पेमेंट को नई दिशा मिलेगी, बल्कि बच्चों में छोटी उम्र से ही वित्तीय अनुशासन और समझदारी भी विकसित होगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    rbi approves junio ​​payments rbi grade b application tamil rbi new rules for online transactions rbi recognised loan apps
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    डर नहीं, विश्वास की बात: पीएम मोदी से आज जुड़ेंगे देश के करोड़ों छात्र

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.