Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, May 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘मोन्था’ का असर, पांच जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

    छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘मोन्था’ का असर, पांच जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 28, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक चक्रवात ‘मोन्था’ का प्रभाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने दक्षिण छत्तीसगढ़ के नारायणपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। बस्तर में आसमान पर घने बादल छाए हुए हैं और रुक-रुककर बूंदाबांदी हो रही है।

    कोंडागांव, कांकेर, धमतरी और गरियाबंद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि रायपुर और बिलासपुर संभाग के जिलों में यलो अलर्ट प्रभावी रहेगा। इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

    तेज हवाओं का अनुमान

    मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बस्तर क्षेत्र में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो कुछ इलाकों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। 29 अक्टूबर को रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में भी तेज हवाओं और बारिश के आसार हैं।

    पिछले 24 घंटे में बारिश का आंकड़ा

    पिछले 24 घंटों के दौरान बेलगहना में 30 मिलीमीटर, जबकि पिपरिया, कसडोल, अंतागढ़, छुईखदान और भिंभोरी में लगभग 10 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। रायपुर में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस और पेंड्रा में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    बंगाल की खाड़ी में सक्रिय सिस्टम से बढ़ी बारिश की संभावना

    दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक गहरा अवदाब बन गया है, जिसके चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इसी सिस्टम के प्रभाव से आज यानी 28 अक्टूबर को बस्तर संभाग के अधिकांश जिलों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

    अक्टूबर में औसत से 59 प्रतिशत अधिक वर्षा

    छत्तीसगढ़ से मानसून 15 अक्टूबर तक लौट चुका है। सामान्य रूप से मानसून सीजन 30 सितंबर को समाप्त माना जाता है, इसके बाद होने वाली बारिश को अतिरिक्त वर्षा के रूप में गिना जाता है। इस वर्ष 1 से 26 अक्टूबर तक 89.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जो 26 दिन की औसत 56.2 मिलीमीटर से लगभग 59 प्रतिशत अधिक है।

    फसलों पर पड़ सकता है असर

    मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि आगामी दिनों में तेज हवाओं और भारी वर्षा से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। जिन किसानों ने फसल की कटाई के बाद भंडारण नहीं किया है, उनकी फसलें भीगने की संभावना है। कृषि मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे अपनी फसलों को बारिश और तेज हवाओं से सुरक्षित रखें।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.