बिलासपुर। रिल्स बनाने का ऐसा पागलपन हो गया है कि लोग अपनी जान को भी जोखिम में डालने से बिलकुल नहीं चूक रहे। ऐसा ही एक हादसा बिलासपुर में सामने आया हैं। जहां रिल्स बनाने के दौरान एक युवक बिल्डिंग से गिर गया। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक छात्र का नाम रवि शंकर साव (20 वर्ष) था और जांजगीर चांपा का रहने वाला था। बिलासपुर में रहकर साइंस कॉलेज में पढाई कर रहा था। शंकर अपने 5 दोस्तों के साथ कॉलेज परिसर की बिल्डिंग के छत पर वीडियो बना रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और सीधे नीचे गिर गया। घटना में छात्र के सिर में गंभीर चोट लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।




